NDA Exam; कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट जारी की गयी थी जिसमें कहा गया था कि अब लड़कियाँ भी एनडीए का एग्जाम दे सकती हैं। अब सुप्रीम कोर्ट को डिफेंस मंत्रालय ने ये जानकारी दे दी हैं, कि कबसे वो एनडीए में विमेंस कैंडिडेट्स को एंट्री की अनुमति दी जाएगी।
NDA में कबसे होगी वूमेंस की भर्ती-
केन्द्र सरकार ने पहले सुप्रीम कोर्ट को ये जानकारी दी कि सशस्त्र बलों नें महिलाओं को एनडीए में शामिल करने का फैसला किया हैं।
सुप्रीम कोर्ट में एक हलफनाम दायर किया गया हैं, जिसमें कहा गया हैं कि भारत सरकार अपने कमिटमेंट के अनुरूप स्पष्ट करता हैं कि विमेन कंडीडेट्स का एनडीए के माध्यम से तीनों डिफेंस सर्विसेंज में एंट्री के लिए विचार किया जायगा।
सरकार का कहना हैं, कि अगले साल मई तक आवश्यक तंत्र तैयार हो जायेगे। जिस समय तक यूपीएससी को एग्जाम के लिए अगले तक पहला नोटिश पब्लिश करना होगा। रक्षा सेवाओ द्वारा एक स्टडी ग्रुप का गठन किया गया हैं। जिसमें विमेन कैंडिडेट्स के लिए सिलेबस जल्दी से तैयार करने को कहा गया हैं।
एनडीए के एग्जाम साल में दो बार होते हैं। यह ध्यान में रखते हुए समय-सीमा तैयार की गयी हैं कि विमेन्स के लिए बिना रूकावट के एंट्री व ट्रेनिंग की तैयारियाँ सावधानी पूर्वक की जाये।
परमानेंट कमीशन-
सुप्रीम कोर्ट में एडिशनल सालिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने बताया कि सशस्त्र बलो के साथ-साथ सरकार के उच्चतम स्तर पर भी निर्णय लिया गया हैं। कि एनडीए के माध्यम से महिलाओ को परमानेंट कमीशन में शामिल किया जायेगा।
NDA Exam; देश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।