NEET PG 2023 Result / NEET PG 2023 परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार करने वाले अभ्यार्थियों का इंतजार खत्म हो चुका हैं। कल रात केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा नीट पीजी 2023 परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी गयी हैं। इस बार NEET PG 2023 Exam में 2.09 लाख उम्मीदवारो ने रजिस्ट्रेशन कराया था। तो वहीं परीक्षा का आयोजन देशभर में 5 मार्च 2023 को विभिन्न परीक्षा केन्द्रो पर हुआ था।
NEET PG 2023 Result-
कल रात NBE द्वारा NEET PG 2023 Exam के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई हैं। जिन उम्मीदवारो ने अभी तक रिजल्ट चेक नहीं किया हैं। वो इसकी अधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने पास हुए सभी छात्रो को ट्वीट करके बधाई दी हैं। और उन्होने लिखा कि-
NBEMS ने फिर से NEET PG परीक्षा सफलतापूर्क आयोजित करके व रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया हैं। मैं उनके प्रयासो की सराहना करता हूँ।
How to check NEET PG 2023 Result-
जिन उम्मीदवार ने रिजल्ट नहीं चेक किया हैं। वो इन स्टेप्स को फॉलो करे।
- उम्मीदवार सबसे पहले इसके अधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाए।
- होमपेज ओपन होने के बाद वहाँ दिए लिंक NEET PG 2023 Result पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होते ही रजिस्ट्रेशन नंबर से लॉगिन करे।
- इसके बाद रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
- अंत में इसे डाउनलोड कर ले।