Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
18.1 ° C
18.1 °
18.1 °
88 %
0kmh
0 %
Fri
21 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
26 °

उत्तर-प्रदेश में ग्राम पंचायत के चुनाव में उम्मीदवारो को लेकर नियमों में किया जाने वाला हैं, बदलाव अब ये लोग नहीं लड़ पायेगे चुनाव

उत्तर-प्रदेश सरकार ग्राम पंचायत चुनाव नियमों में बदलाव कर रहा हैं। अब उम्मीदावारो की शैक्षिक योग्यता 8 वीं पास होनी चाहिए। तथा जिन लोगो के दो से अधिक बच्चे हैं, उन लोगो के लिए भी परेशानियाँ हो सकती हैं। ये लोग ग्राम पंचायत का चुनाव नहीं लड़ सकते हैं। तथा उत्तर-प्रदेश में ग्राम पंचायत के चुनाव की तारीखो में भी बदलाव किया जा सकता हैं।

विस्तार-

उत्तर-प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम पंचायत चुनाव नियमों को लेकर बड़ा बदलाव करने जा रही हैं। आपको बता दे कि यूपी में दिसंबर माह में प्रधान तथा ग्राम पंचायत के सभी चुनाव होने वाले हैं। लेकिन लगता नहीं है, कि दिसम्बर तक चुनाव हो पायेगे। यूपी में कोरोना मरीजो की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। जिसकी वजह से यूपी में दिसम्बर तक चुनाव होने की कोई संभावना नहीं हैं। कोरोना की वजह से चुनाव अगले साल जून तक चुनाव कराने की सरकार सोच रही हैं।

क्या-क्या किया गया बदलाव-

यूपी सरकार द्वारा ग्राम-पंचायत के चुनाव में शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी नियमों में बदलाव करने जा रहा हैं। आपको बता दे कि अब योगी सरकार महिलाओ तथा आरक्षित वर्ग के लोगो के लिए ग्राम पंचायत के चुनाव में 8 वी पास योग्यता तय कर सकती हैं। तथा वही जिन लोगो के दो से अधिक बच्चे हैं, उनको भी चुनाव लड़ने से रोका जा सकता हैं। फिर चाहे वो पुरूष हो या महिला हो।

किन लोगो को हो सकती हैं, इस बदलाव से परेशानी-

सरकार द्वारा जिन लोगो के दो से अधिक बच्चे हैं, उन लोगो को चुनाव लड़ने से रोकने पर निचले तबके के लोगो को परेशानी हो सकती हैं। क्योकि उन लोगो में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कोई भी जागरूकता नहीं देखा गया हैं। उन लोगो के दो से अधिक बच्चे होने की वजह से काफी उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ पायेगे।

कौन-कौन से राज्य पहले ही लागू कर चुके ये नियम-

आपको बता दे कि झारखंड, हरियाणा और राजस्थान में पहले से ही ग्राम पंचायत के चुनाव में लड़ने वाले उम्मीदवारो की शैक्षिक योग्यता तय की जा चुकी हैं। वहाँ पर भी 8 वीं पास होना जरूरी हैं, अगर आप ग्राम पंचायत का चुनाव लड़ रहे हैं तो। वहाँ पर राज्य सरकार द्वारा चुनाव सम्बन्धी नियमों में बदलाव करने के कारण काफी मुश्किलो का सामना करना पड़ा था।

देश दुनिया की हर खबर जाने हमारी साइट जागरूक हिंदुस्तान से जुड़े और इस तरह की महत्वपूर्ण खबरों से अपडेटेड रहे। आप हमे फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कर हमारे नए आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन्स पा सकते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles