Nobel Prize 2020 Literature इस समय हर दिन स्वीडन द्वारा 2020 के नोबल पुरस्कार की घोषणा की जा रही हैं, आज स्वीडन द्वारा साहित्य के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार की घोषणा की गयी हैं। इस बार का साहित्य के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार अमेरिका की एक कवयित्री को उनकी रचना के लिये दिया गया हैं, चलिए हम आपको बताते हैं, 2020 का साहित्य में नोबल पुरस्कार किसे मिला हैं।
किसे मिला साहित्य में नोबल-
2020 का नोबल पुरस्कार साहित्य के क्षेत्र में अमेरिका की लुईस ग्लुक को मिला हैं, इनका जन्म 1943 में न्यूयार्क में हुआ था। लेकिन ये रहती कैम्ब्रिज में हैं। ये एक कवयित्री के साथ-साथ बतौर अंग्रेजी की प्रोफेसर के रूप कार्यरत हैं।, Yale University, New Haven में इनको इनके खूबसूरत आवाड मेंं कविताये गाने की वजह से भी जाना जाता हैं। नोबल पुरस्कार की घोषणा करते हुए ये भी कहा गया कि खूबसूरत आवाज में कवितायें गाते हुए लुईस ग्लूक के व्यक्तित्व में और भी ज्यादा सार्वभोमिकता आ जाती हैं।
2019 व 2018 में मिला नोबल-
2019 में साहित्य के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार ऑस्टिया मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। और 2018 में साहित्य में नोबल पोलैंड के लेखक टोकार्चुक को दिया गया था।
इससे पहले एशिया के प्रथम नोबल पुरस्कार विजेता तथा साहित्य के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार रविन्द्र नाथ टैगोर जी को मिला था।
कबसे वितरित होगे नोबल-
अभी स्वीडन द्वारा पुरस्कार की घोषणा कर दी जा रही हैं, लेकिन नोबल पुरस्कार का वितरण 10 दिसम्बर को किया जायेगा।इस दिन सभी क्षेत्र में नोबल विजेताओं को नोबल पुरस्कार दिया जायेगा।