Nobel Prize 2020 Chemistry: लगातार स्वीडन द्वारा इस साल की नोबेल पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट जारी की जा रही हैं। और आज रसायन के क्षेत्र में नोबल प्राइज विजेता की घोषणा की गयी हैं। इस साल रसायन के क्षेत्र में नोबल प्राइज पाने वाली दोनो वैज्ञानिक महिला हैं। चलिए हम आपको बताते हैं, 2020 में रसायन के क्षेत्र में नोबल प्राइज किसे और क्यो मिला हैं।
नोबल पुरस्कार विजेताओ के नाम-
2020 का रसायन के क्षेत्र में नोबल प्राइज दो महिला वैज्ञानिको को मिला हैं, जिनका नाम इस प्रकार हैं।
1. जेनिफर दुद्ना
2.इमैनुएल मैरी चारपेयरियर
इन दोनो लोगो को ये पुरस्कार जीनोम एडिटिंग के तरीके को विकसित करने की वजह से मिला हैं।
कहाँ की नागरिक हैं-
बात करे जेनिफर ए डूडना की तो उनका जन्म 1964 में वाशिगटन में हुआ था. वह इस समय युनिवर्सिटीी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कली में बतौर प्रोफेसर कार्यरत हैं।
और वही इमैनुएल कारपेटियर का जन्म 1968 में फ्रांस के जुविसी-सर ओर्ग में हुआ था। और वह इस समय जर्मनी के वर्लिन में मैक्स प्लांक यूनिट फॉर दि साइंस ऑफ पैथोजेन्स की निर्देशक हैं।
क्यो मिला इन्हे नोबल प्राइज-
2020 में रसायन के क्षेज्ञ में नोबेल पुरस्कार समिति की ओर से जारी की गयी घोषणा में इन दोनो महिला वैज्ञानिको को पुरस्कार कारपेटियर और जेनिफर ने जीन टेक्नोलॉजी के सबसे तेज उपकरण क्रिस्पर केैस 9 जेनेटिकसिसर (CRISPER|Cas9 genetic Scissors) की खोज की वजह से दिया गया हैं। इनके द्वारा की गयी इस खोज ने जीवन विज्ञान पर एक क्रांतिकारी प्रभाव डाला हैं।
किस क्षेत्र में किया जायेगा इस तकनीकी का इस्तेमाल-
इन दोनो महिला वैज्ञानिको द्वारा किये गये इस तकनीकी का प्रयोग जानवरो, पौधों और सूक्ष्ण जीवों के डीएनए में अत्यधिक उच्च शुद्धता के साथ बदलाव कर सकते हैं। यह तकनीकी कैंसर के इलाज में भी प्रयोग की जा रही हैं। और जेनेटिक बीमारियों को ठीक करने में भी इस तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा हैं।
ऐसे ही देश-विदेश की खबरो की जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।Nobel Prize 2020 Chemistry