Friday, September 29, 2023
Delhi
mist
26.1 ° C
26.1 °
26.1 °
78 %
0kmh
0 %
Thu
28 °
Fri
36 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
38 °

Nobel Prize 2020: अर्थशास्त्र में नोबल 2020 में अमेरिका के मिल्ग्रॉम और विल्सन को मिला

Nobel Prize 2020 in Economic Science:  इस साल अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार अमेरिका के पॉल आर मिलग्रो और रॉबर्ट बी विल्सन को देने की घोषणा की गयी हैं। नार्वे ने 2020 के 6वें व अंतिम नोबल पुरस्कार विजेता की घोषणा की हैं। 2020 अर्थशास्त्र में नोबल

क्यो मिला इन्हें अर्थशास्त्र में नोबल-

 Nobel Prize 2020: आज सोमवार के दिन 2020 का अंतिम व 6वें नोबल पुरस्कार की घोषणा अर्थशास्त्र में की गयी हैं, इस बार का अर्थशास्त्र के क्षेत्र  में नोबल पुरस्कार अमेरिका के दो वैज्ञानिक पॉल आर मिलग्रो और रॉबर्ट बी विल्सन को देने की घोषणा की गयी हैं।इनको यह पुरस्कार इनके सिद्धांत ऑक्शन थ्योरी (नीलामी सिंद्धात) में सुधार और नीलामी के नये तरीकों का अविष्कार करने के लिए दिये जाने की घोषणा की गयी हैं, इनको यह पुरस्कार 10 दिस्बर को दिया जायेगा।

2019 का अर्थशास्त्र में नोबल किसे मिला-

2019 में अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार भारतीय मूल के अभिजीत बनर्जी, इश्तर डूफलो और माइकल क्रेमर को संयुक्त रूप से दिया गया था।

इन तीनो लोगो को यह पुरस्कार दुनिया भर में गरीबी दूर करने के लिए एक्सपेरिमेंट अप्रोच के लिए दिया गया था। इनके द्वारा की गयी  एक्सपेरिमेंट से पता चला कि यह गरीबी पिछली दो दशक में सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा हैं। अभिजीत बनर्जी के अध्ययन के जरिये ही भारत में विकलांग बच्चो को की स्कूली शिक्षा की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया गया। 

इस योजना के तहत करीब 50 लाख बच्चो को फायदा मिला था। आपको बता दे कि इश्तर डूफलो जिनको अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार दिया गया वह अभिजीत बनर्जी की पार्टनर हैं। और यह अर्थशास्त्र में नोबल जीतने वाली अभी तक की सबसे कम उम्र की महिला हैं, और अभी तक अर्थशास्त्र में नोबेल पाने वाली दूसरी महिला हैं।

आपको बता दे कि अभिजीत बनर्जी कोलकाता यूनिवर्सिटी से 1981 में बीएससी करने के बाद अभिजीत बनर्जी वो जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से 1983 में एमए की पढ़ाई पूरी की थी। और 1988 में उन्होने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से उन्होने अपनी पीएचडी की पढ़ाई पूरी की थी।

ऐसे ही देश-विदेश की खबरो की जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles