Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
78 %
1.5kmh
40 %
Fri
23 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
26 °

Noble Prize 2020 भौतकी के क्षेत्र में इन ब्लैक होल के बारे में बताने वाले वैज्ञानिको को मिला नोबल प्राइज

Nobel Prize 2020 इस साल मिलने वाले नोबल प्राइज को लेकर लगातार घोषणा किया जा रहा हैं, इससे पहले चिकित्सा के क्षेत्र में मिलने वाले नोबल प्राइज के बारे में घोषणा किया गया था। और आज भौतकी के क्षेत्र में मिलने वाले नोबल प्राइज 2020 को लेकर घोषणा किया जा चुका हैं। इस बार भौतिकी के क्षेत्र  में ब्लैक होल का राज बताने वाले तीन वैज्ञानिको को मिलेगा नोबल प्राइज इसमें एक महिला वैज्ञानिक भी शामिल हैं। चलिए बताते हैं, इस साल का भौतिकी के क्षेत्र में नोबल प्राइज किसे मिला।

किसको मिला हैं,भौतिकी के क्षेत्र में नोबल प्राइज-

2020 का नोबल प्राइज इस बार भौतिकी के क्षेत्र में ब्लैक होल के बारे में पूरी दुनिया को बताया था। इस बार का नोबल प्राईज इन तीन वैज्ञानिको को दिया जायेगा। जिसमें से एक महिला वैज्ञानिक हैं। उन वैज्ञानिको के नाम इस प्रकार हैं, रोजर पेनरोस, रेनहार्ड जेनलजेल और एंड्रिया गेज इस बार इन तीनो को यह पुरस्कार दिया जाना हैं। 

आपको बता दे  कि इस पुरस्कार की आधी राशि रोजर पेनरोस और बाकी बची हुई राशि रेनहार्ड जेनजेल और एंड्रिया गेज को दे दिया जायेगा। आपको बता दे कि एंड्रिया गेज एक महिला वैज्ञानिक हैं।

क्यो मिल रहा इनको नोबल प्राइज-

इन तीनो वैज्ञानिको को भौतिकी के क्षेत्र में योगदान देने के लिए यह पुरस्कार दिया जा रहा हैं। इसमें से रोजर पेनरोस ने ब्लैक होल पर कार्य किया है तथा इन्होने अपने द्वारा किये गये खोज में बताया हैं, कि ब्लैक होल बनने का मुख्य कारण सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत हैं। 

और इसी तरह ब्लैक होल पर कार्य करते हुए रेनहार्ड और एंड्रिया ने अपनी खोज में बताया हैं, कि ब्लैक होल एक अदृश्य और भारी वस्तु आकाशगंगा में स्थित तारों की कक्षाओं को नियंत्रित करती हैं। 

इन्होने ब्लैक होल के बारे में आग बताया कि इन्होने अभी तक जितनी खोज की हैं, उसमें इन्होने सुपरमैसिव ब्लैक होल के बारे में ही जानकारी उपलब्ध की हैं। भौतिकी के क्षेत्र में 2020 में नोबल प्राइज पाने वाले वैज्ञानिक

पुरस्कार मिलने के बाद एंड्रिया ने कहा-

इस बार भौतिकी के क्षेत्र में पुरस्कार पाने वाली महिला वैज्ञानिक एंड्रिया ने कहा कि जैसे ही इस पुरस्कार की घोषणा हुई हैं, तबसे अन्य युवा महिलाओं भी इस कार्य क्षेत्र में अब रूचि लेगीी। उन्होने कहा की अगर आपको विज्ञान के क्षेत्र में रूचि हैं, तो इसे आप अपना पैशन बना कर बहुत कुछ कर सकते हैं। एंड्रिया एक प्रोफेसर हैं।

कहाँ के नागरिक हैं, ये वैज्ञानिक-

भौतिकी की क्षेत्र में 2020 में नोबल पुरस्कार पाने वाले वैज्ञानिको में से एंड्रिया अमेरिकी के न्यूयार्क शहर की रहने वाली हैं, लेकिन इस समय वो लॉस एंजेलिस में बतौर प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। 

वही रेनहार्ड जमर्नी के रहने वाले हैं। वे भौतिकी से संबंधित एक संस्थान में बतौर डायरेक्टर और प्रोफेसर कार्यरत हैं। जबकि रोजर पेनरोज इंग्लैंड के निवासी हैं और वे इस समय आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं।

ऐसी ही देश-दुनिया से जुड़ी हुई जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles