Padma Awards 2023 / गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म पुरस्कारो की घोषणा कर दी गई हैं। जिसमें 106 महान हस्तियों को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। जिसमें 6 को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण व 91 को पद्म श्री से सम्मानित किया गया हैं। जिसमें विदेशियों/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई की कैटेगरी में दो लोगो को पुरस्कार मिला हैं। तो वहीं 19 महिलाओं को ये सम्मान मिला हैं। तथा 7 लोगो को मरणोपरांत सम्मानित किया गया हैं।
किन लोगो को मिलता हैं पद्म पुरस्कार-
1. पद्म विभूषण : असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए.
2. पद्म भूषण : उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा के लिए.
3. पद्म श्री : विशिष्ट सेवा के लिए.
बता दे कि ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल-कूद, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान, इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग समेत विभिन्न क्षेत्रों में दिया जाता हैं। तथा इसके अलावा सरकारी कर्मचारियों को ये अवार्ड तब तक नहीं मिलता जबतक वो पद पर आश्रित हैं।
Padma Vibhushan Awards 2023 Winner (पद्य विभूषण अवार्ड 2023 विनर)-
इस बार 6 लोगो को पद्म विभूषण अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। जिसमें 3 लोगो को मरणोपरांत मिला हैं।
- मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत)
- एस एम कृष्णा
- जाकिर हुसैन
- बालकृष्ण दोशी (मरणोपरांत)
- दिलीप महालनाबिस (मरणोपरांत)
- श्रीनिवास वर्धन को साइंस एंड इंजीनियरिंग के लिए मिला हैं। ये यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के रहने वाले हैं।
पद्म भूषण अवार्ड 2023 विनर (Padma Bhushan Awards 2023 Winner)-
इन 9 लोगो को इस बार पद्म भूषण अवार्ड मिला हैं।
- कपिल कपूर
- सुधा मूर्ति
- कमलेश डी पटेल
- एस एल भैरप्पा
- कुमार मंगलम बिड़ला
- दीपक धर
- वाणी जयराम
- स्वामी चिन्ना जीयर
- सुमन कल्याणपुर
Padma Shri Awards 2023 Winner (पद्म श्री अवार्ड 2023 विजेता)-
इस बार 91 लोगो को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं।
- भानुभाई चित्रा
- हेमोप्रोवा चुटिया
- डॉ. सुकमा आचार्य
- जोधैयाबाई बैगा
- प्रेमजीत बारिया
- उषा बर्ले
- मुनीश्वर चंदावर
- कूमी नरीमन वाडिया
- कर्म वांग्चु (मरणोपरांत)
- गुलाम मुहम्मद जाज
- हेमंत चौहान
- नरेंद्र चंद्र देबबर्मा (मरणोपरांत)
- सुभद्रा देवी
- खादर वल्ली डुडेकुला
- हेम चंद्र गोस्वामी
- प्रतिकाना गोस्वामी
- राधा चरण गुप्ता
- मोदादुगु विजय गुप्ता
- अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन(जोड़ी)
- दिलशाद हुसैन
- भीखू रामजी इदात
- सी आई इस्साक
- रतन सिंह जग्गी
- बिक्रम बहादुर जमातिया
- रामकुइवांगबे जेने
- राकेश राधेश्याम झुनझुनवाला (मरणोपरांत)
- रतन चंद्र कर
- महीपत कवि
- एम एम कीरावनी
- अरीज खंबाटा (मरणोपरांत)
- परशुराम कोमाजी खुने
- गणेश नागप्पा कृष्णराजनगर
- मगुनी चरण कुंवर
- आनंद कुमार
- अरविंद कुमार
- डोमर सिंह कुंवर
- राइजिंगबोर कुर्कलंग
- हीराबाई लोबी
- मूलचंद लोढ़ा
- रानी मचैया
- अजय कुमार मंडावी
- प्रभाकर भानुदास मांडे
- गजानन जगन्नाथ माने
- अंतर्यामी मिश्रा
- नादोजा पिंडीपापनहल्ली मुनिवेंकटप्पा
- प्रो. (डॉ.) महेंद्र पाल
- उमा शंकर पाण्डेय
- रमेश परमार और शांति परमार (जोड़ी)
- डॉ. नलिनी पार्थसारथी
- हनुमंत राव पसुपुलेटी
- रमेश पतंगे
- कृष्णा पटेल
- के कल्याणसुंदरम पिल्लई
- वी पी अप्पुकुट्टन पोडुवल
- कपिल देव प्रसाद
- एस आर डी प्रसाद
- शाह रशीद अहमद कादरी
- सी वी राजू
- बख्शी राम
- चेरुवायल के रमन
- सुजाता रामदोराई
- अब्बारेड्डी नागेश्वर राव
- परेशभाई राठवा
- बी रामकृष्णा रेड्डी
- मंगला कांति राय
- के सी रनरेमसंगी
- वदिवेल गोपाल और मासी सदाइयां(जोड़ी)
- मनोरंजन साहू
- पतायत साहू
- ऋत्विक सान्याल
- कोटा सच्चिदानंद शास्त्री
- शंकुरत्री चंद्र शेखर
- के शनाथोइबा शर्मा
- नेकराम शर्मा
- गुरचरण सिंह
- लक्ष्मण सिंह
- मोहन सिंह
- थौनाओजम चौबा सिंह
- प्रकाश चंद्र सूद
- निहुनुओ सोरही
- पालम कल्याण सुंदरम
- रवीना रवि टंडन
- विश्वनाथ प्रसाद तिवारी
- धनीराम टोटो
- डॉ. जनम सिंह सोय
- कुशोक थिकसे नवांग चंबा स्टेनज़िन
- एस सुब्बारमन
- मोआ सुबोंग
- तुला राम उप्रेती
- डॉ. गोपालसामी वेलुचामी
- डॉ ईश्वर चंद्र वर्मा