Pathaan Total Box Office Collection / शाहरूख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म पठान बॉक्स-ऑफिस पर लगातार रिकार्ड पर रिकार्ड ब्रेक कर रही हैं। शाहरूख खान की फिल्म पठान रिपब्लिक डे के एक दिन पहले रिलीज हुई थी। लेकिन इसका क्रेज आज भी सिनेमाघरो में दिखाई दे रहा हैं। फिल्म पठान की वजह से जहाँ कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया था। लेकिन इसके बावजूद भी कार्तिक की शहजादा कुछ खास कमाल बॉक्स-ऑफिस पर नहीं दिखा पाई हैं।
Pathaan Total Box Office Collection-
पठान के यदि हम वर्ल्ड वाइड कलेक्शन (Pathaan Worldwide Collection) की बात करे तो पठान वर्ल्ड वाइड लेवल पर कबका 1000 करोड़ का आकड़ा पार कर चुकी हैं। तो वहीं हिंदी सिनेमा में पठान (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर आज 500 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया हैं।
और ये हिंदी की पहली सबसे फास्ट कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं। जो इतनी जल्दी हिंदी सिनेमा में 500 का आकड़ा पार कर चुकी हो। यदि हम कहे कि पठान ने लगातार बॉलीवुड पर फ्लॉप होने के धब्बे को हटाकर बॉक्स ऑफिस पर एक नया इतिहास रच दिया हैं। यदि हम Pathaan Box Office Collection Day 28 की बात के तो सोमवार को फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई की हैं।
Shehzada Box Office Collection Day 5-
तो वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा (Shehzada) बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। फिल्म के यदि हम अभी तक के कुल कलेक्शन की बात करे तो फिल्म ने 20 करोड़ के पार कमाई कर ली हैं। तो वहीं फिल्म 5वें दिन 1 से 2 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती हैं।