Friday, September 29, 2023
Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
61 %
0kmh
3 %
Thu
29 °
Fri
37 °
Sat
38 °
Sun
38 °
Mon
38 °

Google ने किया Paytm को बैन क्या पड़ेगा इसका आपके Paytm Wallet में पड़े रूपये पर असर और कब तक होगी Paytm वापसी?

क्यो लगाया Google ने Paytm पर बैन डिजिटल पेमेंट ऐप पेटीएम को गूगल ने प्ले स्टोर से हटा दिया  हैं। गूगल ने पेटीएम पर नियमों का उल्लघन्न करने का आरोप लगाते हुए। Google ने किया Paytm बैन जाने इससे क्या पड़ेगा users पर असर

Google ने Paytm पर बैन क्यो लगाया-

गूगल ने पेटीएम पर नियमो का उल्लघंन का आरोप लगाते हुए Paytm को प्ले स्टोर से हटा दिया हैं। और अपने द्वारा जारी किये गये ऑफिशियल बयान में गूगल ने कहा हैं, कि वो किसी भी ऐसे ऐप का समर्थन नहीं करता हैं, जो ऑनलाइन कैश वाले गेम खेलते हैं। गूगल ने कहा हैं, कि उसने उन ऐप पर प्रतिबंध लगाया हैं, जो ग्राहको को किसी बाहरी वेबसाइट पर जाने के लिए प्रेरित करते हैं, तथा धनराशि और खेल जितने पर पुरस्कार आदि जीतने का मौका देती हैं। 

गूगल का साफ कहना हैं, कि जो ऐप जूओ की तरह गेम में पैसा लगाकर बदले में पैसा जीतने या पुरस्कार जीताने का दावा करते हैं। वो उन ऐप का समर्थन नहीं करते हैं। इसी के चलते गूगल ने Paytm First Games पर बैन लगा दिया हैं,क्योकि वो भी इसी तरह ग्राहको को पैसे जीताने का दावा करती हैं। इसलिए गूगल ने पेटीएम को प्ले स्टोर से हटा दिया हैं। जिसके कारण आप पेटीएम अब डाउनलोड नहीं कर सकते हैं।

क्या हैं, Google की पॉलिसी -

गूगल के हिसाब से यदी कोई ऐप किसी बाहरी बेवसाइड से यूजर्स को पैसे या पुरस्कार जीतने का मौका देता हैं, तो गूगल उसका समर्थन नहीं करता हैं। वो ऑनलाइन किसी भी ऐसे ऐप का जो जुआ या कसिनो खिलाते हैं, वो गूगल की नितियो का उल्लंघन करते हैं।

क्या पड़ेगा इसका आपके Paytm Wallet में पड़े रूपये पर असर -

पेटीएम को गूगल द्वारा बैन कर दिये जाने के बाद लोगो के मन में यही सवाल हैं, कि कही उनके पेटीएम में पड़े पैसे तो नहीं चले जायेगे। हम आपको बता दे कि ऐसा नहीं होगा। पेटीएम का इस्तेमाल वो लोग अभी भी कर सकते हैं, जिनके मोबाइल में पेटीएम पहले से ही डाउनलोड हैं। पेटीएम केवल अब कोई भी नया यूजर्स प्ले स्टोर से डाउनलोड नहीं कर पायेगा। Paytm से जुड़े अन्य ऐप अभी भी प्ले स्टोर पर मौजूद हैं। जैसे कि पेटीएम मनी, पेटीएम मॉल और बिजनेस पेटीएम ये ऐप आप अभी भी प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

कब तक हो सकती हैं, Paytm की वापसी -

गूगल की नीतियो को जो ऐप उल्लघन करते हैं, उनका समर्थन गूगल नहीं करता हैं, गूगल ने कहा हैं, जबतक पेटीएम उसके नीतियो का उल्लघंन करेगा तबतक उस पर प्रतिबंध लगा रहा हैं, गूगल ने कहा हैं, की हम सबसे पहले किसी भी ऐप को ये सूचित करते हैं, कि वो गूगल के नियमों का उल्लंघन कर रहा हैं, उसके बाद ही हम प्ले स्टोर से किसी ऐप को हटाने की कार्यवाही करते हैं।  

अगर बार-बार हमारी पॉलिसी का उल्लघंन करता हैं, तो इससे भी ठोस कार्यवाही किया जाता हैं। इस कार्यवाही में गूगल प्ले के डेवलपर खातो को समाप्त करना भी शामिल हैं। अब आने वाला वक्त ही बतायेगा, कि कबतक गूगल प्ले स्टोर पर पेटीएम की वापसी होगी।  

इस तरह की हर जानकारी से जुड़े रहने के लिए हमारी साइट  जागरूक हिंदुस्तान  से जुड़े। आप हमारी  फेसबुक  और  ट्विटर पेज  से जुड़कर हमारे हर एक आर्टिकल की नोटिफिकेशन्स भी पा सकते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles