Petrol Diesel Price/ Petrol Diesel Price in UP/ उत्तर प्रदेश सरकार ने पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो को लेकर जनता को बढ़ी राहत दी हैं। राज्य में पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में वैट टैक्स (Vat Tax) की बढ़ोत्तरी नहीं करेगा।
Petrol Diesel Price in UP-
UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री (UP CM Yogi Adityanath) ने राज्य के लोगो को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के बढ़ते दामों को लेकर बड़ी राहत दी हैं। योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने एक ऐलान किया है। दरअसल, व्यापक जनहित का ध्यान रखते हुए यूपी सरकार राज्य में मूल्य वर्धित कर यानी वैट (Vat Tax) में बढ़ोतरी नहीं करेगी।
क्या कहा यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दामो पर-
शुक्रवार को राज्य कर विभाग के अधिकारियों के साथ राजस्व संग्रह की अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई आवश्यक चीजो के बारे में जिक्र किया। जिसमें से एक पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दाम हैं। जनता के हित का ध्यान रखते हुए योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि यूपी में अब भविष्य में वेट टैक्स मे किसी प्रकार की बढ़ोत्तरी नहीं की जाएगी। आपको बता दे कि इस समय पेट्रोल-डीजल के सबसे कम दाम यूपी में ही हैं।
इसके साथ ही यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजस्व संग्रह को बढ़ाने के लिए शासन स्तर से क्षेत्रीय अधिकारियों को साप्ताहिक लक्ष्य भी दिया जाए। यूपी सीएम ने सभी जोन आयुक्तों से उनके प्रभार वाले ज़ोन में माल एवं सेवा कर (जीएसटी) में व्यापारियों की पंजीयन स्थिति, जीएसटी और वैट संग्रह, कर चोरी रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी ली हैं। राजस्व संग्रह को बढ़ाने के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किया हैं।