Thursday, September 21, 2023
Delhi
haze
29.1 ° C
29.1 °
29.1 °
74 %
1.5kmh
75 %
Thu
32 °
Fri
37 °
Sat
35 °
Sun
36 °
Mon
36 °

PM Modi के Man Ki Baat से हुआ 30 करोड़ का राजस्व इकट्ठा

PM Modi Man Ki Baat; कल मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में पहले दिन सूचना व प्रौद्योगिक मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात ने 30 करोड़ से ज्यादा रूपये की राजस्व इकठ्ठा हुआ हैं। और आज तक सबसे ज्यादा मन की बात से राजस्व 2017-2018 के दौरान अर्जित किया गया था।

क्या कहा अनुराग ठाकुर ने-

 Pm Modi द्वारा Man Ki Baat की शुरूआत 2014 में हुई थी। राज्यसभा में कल मानसून सत्र के दौरान फौजिया खान और राकेश सिन्हा के द्वारा मन की बात कार्यक्रम के लेकर जब सवाल पूछा गया तब सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि मन की बात रेडियो  के जरिये पूरे भारत में जनता तक पहुचाने की एक अनोखी पहल हैं।दूर्दर्शन के 34 चैनल और 91 निजी सैटेलाइट टीवी चैनल के जरिये रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण होता हैं।

और इस कार्यक्रम को 11 करोड़ से भी ज्यादा लोग देखते हैं। उन्होने आगे सवालो का जवाब देते हुए कहा कि 2014-15 में 16,00,000 रूपये व 2015-16 के बीच में 2,81,00,000 व 2017-18  में 10,64,27,300 रूपये 2018-19  में 7,47,00,000 रूपये व 2019-20 में 2,56,00,000 रूपये व 2020-21 में 1,02,00,000 रूपए तक इकट्ठा किया गया हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा इस कार्यक्रम का प्रसारण भारती बिना किसी अतिरिक्त खर्च के करती हैं । और अभी तक इस कार्यक्रम के 78 एपिसोड प्रसारित किये जा चुके हैं। ये 23 भाषाओ में व 29 बोलियो में प्रसारित होती  हैं।

PM Modi Man Ki Baat; ऐसी ही खबरे और देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles