उत्तरप्रदेश हथरस कांड में काग्रेस के महासचिव प्रियंका गाँधी व राहुल गाँधी पीड़िता के घर जाने लिए दिल्ली से निकले थे। उनके साथ भारी मात्रा में काग्रेस कार्यकर्ता भी थे। लेकिन उन्हे यमुना एक्सप्रेसवे पर उत्तर-प्रदेश पुलिस ने रोक दिया। जिसके बाद वो काग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पैदल ही हथरस के लिए चल दिये, जिसके बाद उत्तर-प्रदेश पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया।
क्या हैं, पूरा मामला-
उत्तर-प्रदेश हथरस दुष्कर्म कांड पीड़िता के साथ जो भी कुछ हुआ हैं। उसके खिलाफ पूरे देश में आक्रोश हैं, जिस तरह से पुलिस ने रिपोर्ट लिखने में 10 दिनो का वक्त लगा दिया तथा आरोपियो को पकड़ने में देरी की और हथरस एसपी ने इसे रेप का मामला कहने से ही इंकार कर दिया तथा आधी रात को परिजनो के बार-बार कहने पर भी पुलिस प्रशासन द्वारा भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात करके बिना परिजनो की उपस्थिति में ही पीड़िता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जो उत्तर-प्रदेश पुलिस के गैर-जिम्मेदराना रूख को दर्शाता हैं। जिसका विरोध पूरे देश के साथ विपक्ष की पार्टियाँ भी कर रही हैं।
जिसकी वजह से आज काग्रेस महासचिव प्रियंका गाँधी व राहुल गाँधी पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए दिल्ली से हथरस के लिए काग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ निकले थे। लेकिन जैसे ही वो उत्तर-प्रदेश की सीमा में आये वहाँ पर यमुना एक्सप्रेस वे पर उत्तर-प्रदेश पुलिस द्वारा उन्हे रोक दिया गया । जिसके बाद वो लोग पैदल ही यात्रा करने लगे और उनके साथ हजारो की संख्या में काग्रेंस कार्यकर्ता भी मैौजूद थे। उसके बाद उत्तर-प्रदेश पुलिस और राहुल गाँधी के बाीच धक्का मुक्की भी हुई और जिसके बाद उत्तर-प्रदेश पुलिस ने राहुल गाँधी और प्रिंयका गाँधी को गिरफ्तार कर लिया।
यहाँ तक पीड़िता के गाँव में मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगाया जा चुका हैं। मीडिया को वहाँ तक जाने नहीं दे रहे हैं।
क्या कहना हैं, पुलिस का-
नोयडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि- हमने राहुल और प्रियंका गाँधी को यहाँ आने पर महामारी अधिनियम का उल्लघंन किये जाने के चलते रोका ता। इसलिए हमने उनको आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी हैं।
क्या कहना हैं, राहुल गाँधी का-
राहुल और प्रियंका गांधी को उत्तरप्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया और उनके साथ धक्का मुक्की भी की गयी।जिसके बाद राहुल गाँधी ने इसपर पूछा कि मुझे ये बता दिया जाये कि मैने किस कानून उलंघ्घन किया हैं।जिसके चलते मुझे और मेरी बहन को हिरासत में लिया गया हैं।