आज भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी द्वारा खेल जगत में अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से उनको सम्मानित किया जायेगा। कोरोना की वजह से इस बार पुरस्कार वर्चुअल तरीके से दिये जायेगे। ये पहली बार होगा जब पुरस्कार राष्ट्रपति भवन में नहीं दिये जायेगे। इस साल राष्ट्रपति द्वारा सात अलग वर्गो में 74 खिलाड़ियो तथा कोच को पुरस्कार से सम्मानित किये जायेगे। जिनमे राजीव गाँधी खेल रत्न भी शामिल है।
जिनमें से 5 खिलाड़ियों को खेल रत्न तथा 27 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जायेगा। ये पहली बार होगा जब एक साथ 5 खिलाड़ियों को राजीव गाँधी खेल रत्न दिया जायेगा। आइये जानते हैं, किन-किन खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया जायेगा।
राजीव गाँधी खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी -
- रोहित शर्मा (क्रिकेट)- इस साल रोहित शर्मा को आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी घोषित किया गया। तथा रोहित शर्मा ने आज वनडे में तीन दोहरे शतक तथा आईपीएल में सर्वाधिक बार जीत हासिल करने वाले इकलौते कप्तान भी हैं। ये वर्ल्ड कप में पाँच शतक भी लगा चुके हैं।
- मनिका बत्रा (टेबल टेनिस)- मिनका बत्रा ने 2016 दक्षिण एशियाई स्पर्धा में कुल तीन स्वर्ण पदक तथा 2018 में राष्ट्रमंडल स्पर्धा में मनिका के नेतृत्व में सिंगापुर में स्वर्ण पदक भी जीता चुकी हैं। और 2018 में ही महिला युगल में रजत तथा मिश्रीत युगल में कांस्य पदक भी चकार्ता एशियाई खेलों में जीत चुकी हैं।
- विनेश फागेट (कुश्ती)- विनेश फागेट पहली भारतीय पहलवान हैं, जो 2019 में पहला विश्व खिताब-टोकियों ओलंपिक के लिए क्वालिफाई हुई हैं। तथा एशियाई कुश्ती प्रतियोगिता में कास्य तथा यासर डोगू अंतराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक और पोलैंड कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीती थी। तथा इसी साल जनवरी में रोम रैंकिग सीरीज में भी स्वर्ण पदक जीता हैं।
- मरियप्पन थंगावेलु (पैरा एथलीट)- ये 2017 में पद्मश्री तथा अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी हैं। 2016 में रियो ओलंपिक की टी-242 ऊची कूद में स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं। तथा पिछले साल 2019 में विश्व पैरा एथलेटिक्स की ऊंची कूद टी-63 में कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
- रानी रामपाल (हॉकी)- जनवरी 2020 में रानी रामपाल को पद्मश्री मिल चुका हैं। 2017 एशियाई हॉकी स्पर्धा में भारत की ओर से महत्वपूर्ण योगदान दिया हैं। तथा 2018 एशियाई सपर्धा में रजत पदक भारतीय हॉकी टीम को दिलाया था।
आज के दिन ही क्यो राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाते-
29 अगस्त को ही राष्ट्रीय पुरस्कार दिये जाते हैं, क्योकि इसी हॉकी के दिग्गज खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती होती हैं, इसलिये इस दिन राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से खिलाड़ियों को सम्मानित किये जाते हैं।
कैसे दिया जायेगा इस बार पुरस्कार -
इस बार खिलाड़ियों को राष्ट्रपति भवन में पुरस्कार नहीं दिया जायेगा। बलकि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये खिलाड़ियों को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया जायेगा। पुरस्कार पाने के लिए सभी खिलाड़ी अपने-अपने शहर के स्पोर्टर्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के सेंटर से जुड़ेगे। भारत के खेल मंत्री किरम रिजिजू और कुछ और महत्वपूर्ण मेहमान विज्ञान भवन से इस कार्यक्रम में जुड़ेगे।
"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ट्वीट के जरिये सुबह मेजर ध्यानचंद्र जी को श्रंद्धाजलि दिया"
देश दुनिया की हर खबर जाने हमारी साइट जागरूक हिंदुस्तान से जुड़े और इस तरह की महत्वपूर्ण खबरों से अपडेटेड रहे। आप हमे फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कर हमारे नए आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन्स पा सकते है।