Rajasthan Bara Case Update: राजस्थान बांरा केस में नाबालिग लड़कियों ने कहा कि मेरे साथ तीन दिनो तक गैगरेप किया गया हैं। जबकि बांरा के एसपी ने कहा हैं, कि नाबालिग लड़कियों ने अपने द्वारा दिये गये पहले बयान में दुष्कर्म के बारे में नहीं बताया था। और मेडिकल रिपोेर्ट में भी इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं। बांरा नाबालिग लड़कियो के साथ गैंगरेप -
विस्तार-
इस समय देश में रेप के मामले जैेसे आम बात हो चुके हैं, उत्तरप्रदेश हाथरस का मामले में अभी पीड़िता को न्याय मिला नहीं तब तक राजस्थान के बारा में भी नाबालिक के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। लेकिन पुलिस ने नाबलिग द्वारा दिये गये बयान से साफ इनकार कर दिया हैं।
बांरा मामले में नाबालिग लड़कियो ने कहा हैं, कि उन्हे आरोपी पहले बांरा, फिर जयपुर और उसके बाद अजमेर तक लेकर गये थे। और उनके साथ गैंगरेप किया। लड़कियों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हे धमकी दी थी कि किसी के सामने कुछ मत बोलना। लड़कियो ने कहा कि बांरा के ही दो लड़को ने उन्हे बहला फुसलाकर कोटा ले गये फिर जयपुर रेलवे स्टेशन के पास सुनसान पड़ी जगहों पर दोनो लड़को ने और उनके साथ कुछ अन्य उनके साथियो ने गलत काम किया।
रेप करने के दौरान लड़कियों को नशीला पदार्थ तक खिलाया गया। लड़कियों ने कहा कि लड़को ने उन्हे धमकी दी थी। किसी को कुछ मत बताना अगर पुलिस या किसी को बताया तो तुम्हारे माँ-बाप और तुम लोगो को जान से मार देगे।
क्या कहना हैं, परिजनो का-
नाबालिग लड़कियो के पिता ने बताया कि वो पुलिस में रिपोर्ट लिखाने गये थे तो महिला पुलिस ने उनकी दोनो लड़कियों को और नाबालिग आरोपियों को कोटा से पकड़ कर बारां ले आई थी। पिता ने बताया कि दोनो नाबालिग लड़को को पुलिस ने छोड़ दिया हैं। और लड़कियों को सखी केन्द्र में रखा गया हैं। लड़कियों कि उम्र 13 व 15 साल बतायी हैं , पिता ने न्याय की गुहार लगाई हैं।
पुलिस ने क्या कहा-
कल रात बांरा के पुलिस अधीक्षक डॉ रवि सबरवान ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर बताया कि लड़कियों ने मजिस्ट्रेट के सामने बयान जारी किया हैं, कि उनके साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ हैं। उसी बयान पर कार्यवाही की जा रही थी। लेकिन अब लड़कियो ने अपने साथ रेेप की पुष्टि की हैं। अब उनके प्रार्थना पत्र के आधार पर न्यायालय के समक्ष अपील की जायेगी। पुलिस का कहना हैं, कि मेडिकल रिपोर्ट में 13 साल की लड़की के सात रेप की पुष्टि नहीं की गयी हैं। बांरा नाबालिग लड़कियो के साथ गैंगरेप
देश-दुनिया से जुड़ी ताजा खबरे पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।