Raksha Bandhan Review/ Raksha Bandhan Story/ Raksha Bandhan Story/ Raksha Bandhan Star Rating/ Raksha Bandhan Star Cast/ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म रक्षा बंधन (Raksha Bandhan) रिलीज हो चुकी हैं, ये फिल्म आपको हंसते-हंसते रोने पर कर देगी मजबूर
Raksha Bandhan Review in Hindi-
अक्षय कुमार की फिल्म Raksha Bandhan आज सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी हैं। ये फिल्म ना केवल आपको हंसाएगी ही बल्कि ये फिल्म आपको रोने पर भी मजबूर कर देगी। ये फिल्म भाई-बहन के प्यार पर आधारित हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार भाई के किरदार में नजर आ रहे हैं। जिनके ऊपर चार-चार बहनो की जिम्मेदारी हैं। इस फिल्म में ये भी दिखाने की कोशिश की गयी हैं, कि कैसे दहेज नामक राक्षस समाज को निगलता जा रहा हैं।
कैसे एक लड़की का भाई जिसके ऊपर चार बहनो की जिम्मेदारी हैं। वो उनके करियर व शादी के लिए दिन-रात मेहनत करता हैं। अपने सपने को भूलकर कैसे वो पिता व माँ दोनो का फर्ज अदा करता हैं। ये फिल्म अक्षय कुमार के लिए गुडलक साबित हो सकती हैं।
Akshay Kumar's Film Raksha Bandhan Story in Hindi-
इस फिल्म की कहानी में दिखाया गया हैं, कि कैसे एक भाई अपनी बहनो की जिम्मेदारी उठाता हैं। और उनके अच्छे भविष्य के लिए दिन-रात मेहनत करता हैं। ये फिल्म दहेज प्रथा पर भी चोट करती है। फिल्म में अक्षय कुमार एक हलवाई का किरदार निभा रहे हैं।
जो एक लड़की (भूमि पेडनेकर) से बचपन से प्यार करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन इससे पहले वो अपनी चारों बहन की शादी करना चाहता है। बहनों के लिए लड़का ढूंढने में क्या दिक्कत आती है। कैसे वह दहेज के लिए पैसों का इंतजाम करता है। फिल्म की कहानी इसी के ईर्द-गिर्द घूमती रहती हैं।
Film Raksha Bandhan Star Cast-
अक्षय कुमार, भूमि पेडनेकर, सादिया खतीब, स्मृति श्रीकांत, दीपिका खन्ना, सहजमीन कौर