Rashifal | Today Rashifal | Aaj Ka Rashifal | अपने राशि के अनुसार जानिये कैसा होगा आज आपका दिन
मेष राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। आपका रूका हुआ धन वापस मिलेगा, प्रेम में कलह हो सकता हैं। दूसरों पर ज्यादा टोका टाकी करने या अधिकार जमाने से आपकी मानहानि भी संभव है। इसलिए वक्त के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया करें। अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखें। फिजूल के खर्चे पर अंकुश लगाएं।व्यवसाय में ज्यादा फायदे की उम्मीद न रखें। वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान दें।
वृष राशि 25 अप्रैल-
कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें। सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। दांपत्य तथा प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आएगा। आपका शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में सहायक रहेगा। आज किसी तरह का कोई जोखिम ना ले।
मिथुन राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन आपको ऊर्जा की कमी महसूस होगी।बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कामों में अच्छी सफलता मिलेगी। लाभ के मामलों में परिस्थितियां मध्यम रहेंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।चुनौतियों का सामना करें तथा आर्थिक मामलों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कोशिश करें।अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। और आज के दिन अपने जीवसाथी से कलह ना करे।
कर्क राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन आपका स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम रहेगा। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने कार्यों के प्रति पूरी निष्ठा रखें। नौकरी पेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाह ना रहे। प्रेम संबंधों में ज्यादा ध्यान देने की वजह से अपने व्यक्तिगत कार्यों की अवहेलना ना करें।विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने लक्ष्य को पूरा करने में और अधिक मेहनत करें। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करे।
सिंह राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन रोजी-रोजगार में आपकी तरक्की होगी।उचित समय पर उचित निर्णय लेना फायदेमंद साबित होगा। विद्यार्थियों तथा युवाओं को करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी।जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तकरार रह सकती हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज लापरवाही ना करे।
कन्या राशि 25 अप्रैल-
पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का अनुकूल समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा।सरकारी मामलों में किसी भी ऑफिसर अथवा कर्मचारी के साथ बहस में ना उलझे। वरना कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।शारीरिक कमजोरी तथा बदन दर्द जैसी समस्या परेशान करेगी।
तुला राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन आपके भौतिक सुख-सम्पदा में वृद्धि होगी। आप भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, आपके स्वास्थ्य की स्तिति अच्छी रहेगी। आज जुआ-सट्टा और लॉटरी में पैसें ना लगाये।
वृश्चिक राशि 25 अप्रैल-
दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में सहयोगी यों और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें। युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में परिणित हो सकती है।
धनु राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन आप घोर पराक्रम बने रहेगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम आपको सफलता मिलेगी। आपको अपनो का साथ मिलेगा। आज के दिन मानसिक चंचलता को खुद पर हावी ना होने दे।
मकर राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेगे। आपको अपनो का साथ मिलेगा। आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। आज अधिकता खर्च ना करे।
कुंभ राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन आप सितारो की तरह चमकेंगे। आपको प्रेम एवं संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपकी व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना बरते।
मीन राशि 25 अप्रैल-
आज के दिन आपका मन परेशान रहेगा, आपको प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी. आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। आपके व्यवसाय की स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी तरह का कोई निवेश ना करे।