Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
17.1 ° C
17.1 °
17.1 °
88 %
1.5kmh
40 %
Thu
21 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °

एक दिन में कितना पानी पिए, पानी पीने का सही समय क्या हैं तथा पानी पीते समय किन बातो का ख्याल रखना चाहिए

पानी पीना सेहत के लिए काफी अच्छा होता हैं। लेकिन हद से ज्यादा पानी पीना भी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता हैं। इसलिए हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि हमें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए और कैसे पीना चाहिए। तथा पानी पीने का सही समय क्या हैं और पानी-पीते समय किन-किन बातो का ख्याल रखना चाहिए।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए-

पानी हमारे शरीर के लिए काफी फायेदेमंद हैं, लेकिन कभी-कभी हद से ज्यादा पानी भी हमारे शरीर के लिए नुकसानदायक हो जाता हैं। इसलिए हमें पानी-पीने का सही मात्रा का पता होना चाहिए तथा इस बात का भी ख्याल होना चाहिए कि हमें एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए। एक दिन में हमें कम से कम 8 ग्लास पानी पीना चाहिए। यानि दो लीटर पानी पीने से हमारे शरीर में अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकल आते हैं।

पानी पीने का सही समय क्या हैं-

हमें सुबह के समय उठते ही खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए। सुबह गुनगुना पानी खाली पेट पीने से हमारे लिए काफी लाभकारी होता हैं। अगर आप गुनगुना पानी नहीं पी पाते हैं। तो आप ताँबे के बर्तन में रातभर पानी भरकर रख ले। उसके बाद सुबह उठकर खानी पेट वो पानी पी ले ताँबे के बर्तन में पानी पीने से काफी रोग सही होते हैं। तथा हमारा शरीर स्वस्थ्य भी बना रहता हैं। हमें खाने के बीच में पानी नहीं पीना चाहिए। हमें खाना खाने के एक घंटे पहले या आधे घंटे पहले पानी पीना चाहिए। या खाना खाने के एक घंटे बाद यदि ज्यादा प्यास लगे तो एक घुट गुनगुना पानी पी ले लेना चाहिए। नहाने के बाद भी हमें एक ग्लास पानी पी लेना चाहिए। एक्सरसाइज करने के बाद भी पानी पीना चाहिए। सोने से पहले पानी पीकर सोने से हार्ट-अटैक का खतरा नहीं होता हैं।

हमें कब पानी नहीं पीना चाहिए-

कभी भी खड़े होकर पानी नहीं पीना चाहिए। अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं, तो आपके घुटने खराब हो सकते हैं। तथा खाने खाने के बीच में भी पानी नहीं पीना चाहिए नाहि फल आदि खाने के बाद तुरंत पानी पीना चाहिए। कभी कभी लोग चाय, कॉफी आदि चीजे पीने के बाद तुरंत पानी पी लेते हैं। हमें ऐसा करने से बचना चाहिए।  इससे आपके दाँत खराब हो सकते हैं। पसीना आते समय तुरंत पानी नहीं पीना चाहिए। नाहि धूप से आते ही पानी पीना चाहिए।

अगर आप इन सारी बातो का ख्याल रखेगे तो आपको कभी भी कोई भी बीमारी नहीं होगी आप हमेशा स्वस्थ्य रहेगे। इसलिए आपको इन सब बातो के बारे में पता होना चाहिए कि एक दिन में कितना पानी पिए और पानी पीने का सही समय क्या हैं तथा पानी पीते समय किन-किन बातो का ख्याल रखना चाहिए।

स्वास्थ्य सम्बन्धी  हर खबर से जुड़े रहने के लिए हमारी वेबसाइट जागरूक हिंदुस्तान से जुड़े। आप हमारे फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को फॉलो कर हमारे नए आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पा सकते है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles