Sunday, October 1, 2023
Delhi
mist
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
88 %
3.1kmh
39 %
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °

रुबीना दिलायक सलमान खान से नाराज, सलमान खान पर लगाया ये आरोप सेलेब्रिटीज़ ने दिया ये बयान

वीकेंड के वॉर पर जब कभी भी सलमान खान आते है तो वह सभी कंटेस्टेंट के साथ मस्ती मजाक करते हुए नजर आते है। ऐसा ही कुछ पीछे वीकेंड पर देखने को मिला। जहाँ सलमान खान अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलायक की टांग खींचते नजर आये है। हालांकि पिछले हफ्ते भी सलमान खान ने रुबीना और अभिनव के साथ काफी मजाक किया था। पर इस हफ्ते रुबीना को सलमान खान द्वारा किया मजाक उनका और उनके पति का अपमान लगा। 

क्या कहा था सलमान ने -

रुबीना के साथ बात करते वक्त सलमान खान ने मस्ती में अभिनव को रुबीना का सामान कह कर सम्बोधित किया। हालांकि ये बात मजाक में कही गयी थी। पर रुबीना को ये बात अच्छी नहीं लगी। रुबिना इस बात से परेशान थी। बिग बॉस द्वारा उन्हें कॉन्फेशन रूम में बुलाकर उनसे इसका कारण पूछने पर रुबीना ने बताया। की सलमान खान द्वारा उनके पति को सामान कहने की बात से वो काफी अपसेट है। और उन्होंने यह भी कहा की वो और अभिनव यहाँ बिग बॉस के बुलाने पर आये है। पर वो यहाँ अपनी बेइज्जती कारण नहीं आये है।
रुबीना ने तो बिग बॉस का घर छोड़ने तक की बात कही। पर उनके पति अभिनव के समझाने पर वो मान गयी। वही अभिनव ने सलमान की इस बात को एक मजाक के रूप में लिया।

बिग बॉस ने क्या कहा -

रुबीना की सारी बातें सुनने के बाद बिग बॉस ने उन्हें समझाया। तथा कहा की यह बात मजाक में कही गयी है। इसके पहले रुबीना कई बार बिग बॉस पर उनकी इज्जत न करने का आरोप लगा चुकी है। बिग बॉस ने यह भी कहा अगर आप शो के फॉर्मेट से खुश नहीं है तो आप घर छोड़ सकती है। ये पूरी तरह आप पर निर्भर है। बिग बॉस ने रुबीना से यह तक कहा की वो चाहे तो हम सलमान खान से आपके साथ मजाक करने को मना कर दे।

सेलेब्स का मिल जुला रिएक्शन -

रुबीना द्वारा सलमान पर लगाए गए आरोप पर कई सेलेब्स का मिल जुला रिएक्शन आया। कई लोगो ने रुबीना का साथ दिया तो कई ने रुबीना को होने की सलाह दी। कई लोगो का कहना था की सलमान खान द्वारा कही गयी इस बात में ऐसा कुछ बुरा नहीं था। जिससे रुबीना इतनी ऑफेंड हो गयी।
करन बोहरा ने अपने ट्वीट में रुबीना का साथ दिया और कहा की किसी भी वाइफ को ये बात बुरी लग सकती है। उन्होंने यह भी कहा की मैं सलमान सर के खिलाफ नहीं हूँ। काम्या पंजाबी ने भी रुबीना का साथ दिया। वही कई लोगो ने रुबीना को एक जिम्मेदार व्यक्तित्व की तरह बर्ताव करने की सलाह दी।

रुबीना दिलायक सलमान खान

Credit Tweeter India Karanveer Bohra

इस बात पर रुबीना को सलमान फँस द्वारा ट्रोल भी किया गया। कई लोगो ने कहा रुबीना रियलिटी शो नहीं करने आयी है। वो टीवी सेराइल की तरह बिग बॉस को खेल रही है। आपको क्या लगता है रुबीना की बातो में कितना दम है या ये सिर्फ मुद्दा बनाने का एक तरीका है।

Bigg Boss 14 Updates  से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles