Sachin Tendulkar क्रिकेट के भगवान कहे जाते हैं, क्या आपको पता हैं, उन्होने इस उपलब्धि को प्राप्त करने के लिये कितनी बार असफलताओ को मुंह देखा हैं और कितनी परेशानियों का सामना किया हैं। तब कहीं जाकर उनको मिली हैं ये उपलब्धि Happy Birthday Sachin Tendulkar
कई बॉलरो के मन के अंहकार को मिटाया हैं,
तब कही जा कर सचिन आज क्रिकेट के भगवान कहलाये हैं।
Sachin Tendulkar Biography-
Cricket News; क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज 49 साल के हो गये हैं। मुंबई में आज के दिन ही 1973 में रमेश तेंदुलकर के घर मुंबई के एक राजापुर सारस्वत ब्राह्मण परिवार में एक बेटे का जन्म हुआ। जो आगे चलकर क्रिकेट का भगवान बन गया। 12 साल की उम्र में उन्होंने अंडर-17 हैरिस शील्ड में अपने स्कूल के लिए शतक लगा दिया था। जब वह 14 साल के हुए तो अपने दोस्त और पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के साथ मिलकर 664 रन की रिकॉर्ड साझेदारी बनायी थी।

15 साल की उम्र में मुंबई के लिए फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था। उन्होंने रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) के साथ ही दिलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी के डेब्यू मैच में शतक लगाया था। 17 साल की उम्र में उन्होंने इंग्लैंड के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर अपना पहला टेस्ट शतक लगाया था।
2000 में वह इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 सेंचुरी लगाने वाले पहले क्रिकेटर बन गये। 2003 में उन्होंने वर्ल्ड कप में 673 रन बनाए थे। वर्ल्ड में यह सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड है और ये रिकार्ड आजतक बरकरार हैं।
सचिन तेंदुलकर ने 664 अंतरराष्ट्रीय मैचों में रिकॉर्ड 34 हजार 357 रन का रिकार्ड बनाया हैं। इस दौरान सचिन ने 100 शतक और 164 अर्धशतक लगाऐं हैं। सचिन इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं।
कुछ खिलाड़ी अपना नाम
खेल के इतिहास में दर्ज कराते है,
मगर सचिन जैसे खिलाड़ी
अपने आप में ही एक इतिहास हैं.

2012 में उन्होंने वनडे और 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। उनके द्वारा बनाये गये रिकार्ड शायद ही कोई तोड़ पायेगा।
सचिन कितनी बार 99 पर आउट हुए-
क्या आपको पता हैं, सचिन 7-7 बार 90 से 99 रन पर आउट हो चुके हैं। इंग्लैड व पाकिस्तान के साथ खेले गये मैच में
देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।