Sakat Chauth 2023, Date, Shubh Muhurat, Puja Vidhi, हिंदू धर्म में हर साल महिलाऐं संकट चौथ,तिलकुटा चौथ का व्रत व गणेश चतुर्थी का व्रत रखती हैं। महिलाऐं भक्ति-भाव से गणेश जी की पूजा-अर्चना करते हैं। जानिए इस बार कब हैं सकट चौथ का व्रत व सकट/तिल संकटा चौथ व्रत विधि
Sakat Chauth 2023 Date-
2023 संकट व्रत 10 जनवरी को होने वाला हैं। कई जगहों पर इसे संकट चौथ व्रत तो वहीं इसे तिलकुटा चौथ व गणेश चतुर्थी व्रत के नाम से जाना जाता हैं। इस दिन महिलाऐं सुख-समृद्धि व संतान के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती हैं। कई जगहों पर महिलाऐं निर्जला व्रत रखती हैं। और चन्द्रमा देखकर अपना व्रत खोलती हैं। तो वहीं कही पर सुबह ही महिलाऐं पूजा कर लेती हैं।
सकट चौथ 2023 तिथि और शुभ मुहूर्त (Sakat Chauth Subh Muhurat)-
यह व्रत माघ माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 10 जनवरी 2023 को दोपहर 12 बजकर 9 मिनट पर प्रारंभ होगी, जो 11 जनवरी 2023 दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, सकट चौथ 2023 का व्रत 10 जनवरी, मंगलवार को किया जाएगा। (सकट पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है)
गणेश चतुर्थी पर चन्द्रमा कब निकलेगा-
बता दे कि संकट चौथी के दिन चंद्रोदय का समय रात्रि 8 बजकर 41 मिनट पर रहेगा।
Sakat Chauth Puja vidhi ( सकट चौथ की पूजा कैसे करते हैं)-
इस दिन महिलाओं को सुबह स्नानादि करके भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। व्रत पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए। लाल सिंहासन पर गणेश जी को विराजमान कराए , इसके बाद उन्हें तिल, गुड़, घी, फूल, रोली आदि चीजे अर्पित करे। जहाँ पर गणेश जी की पूजा करे उस स्थान की साफ-सफाई करके वहाँ गंगाजल का छिड़काव करे। फिर कहानी आदि सुनने व पढ़ने के बाद चन्द्रमा देखकर अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल ले।
सकट चौथ के व्रत में क्या खाना चाहिए 2022-
महिलाऐं पूजा करने के बाद भगवान गणेश को प्रसाद के रूप में चढ़ाए गए तिल,गुड व शकरकंद को पूजा के बाद खा सकती हैं।
February 7, 2023
JEE Main Result 2023 / JEE Mains 2023 Session 1 Result / जिन उम्मीदवारो ...
February 6, 2023
OTT Release This Week: Thunivu से लेकर Farzi तक इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में व वेब सीरीज
OTT Release This Week / इस हफ्ते ओटीटी (OTT) पर कई सारी ब्लॉकबस्टर फिल्म ...