इंडिया के युवा गेंदबाज उमरान मलिक ने कहा की वो भाग्यशाली रहे है तो पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर का सबसे तेज बोल का रिकॉर्ड तो सकते है।
जम्मू कश्मीर के इस युवा गेंदबाज ने IPL 2022 मे अपनी प्रतिभा दिखाई थी। उनकी लगातार 150 km/h की तेजी से गेंद फेकने की योगतासे सब चौकन्ने रह गए थे। पिछला सीजन उन्होंने सनराइजर हैदराबाद के लिए खेला था और अपनी टीम को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दिया था। उन्होंने 14 मैच खेलकर कुल 22 विकेट लिए थे। उनका औसत भी बहुत शानदार रहा है।
भाग्यशाली रहे तो तोड़ेंगे रिकॉर्ड:
युवा गेंदबाज को शोएब अख्तर के रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा की अगर वो भाग्यशाली रहे और सही मोका मिला तो ये रिकॉड अपने नाम जरूर कर सकते है। पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेकनेका रिफॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2002 ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 km/h की गति से गेंद डालकर इतिहास रच दिया था। उमरान मलिक ने अभी तक सबसे तेज गेंद आईपीएल 2022 ने डाली थी। उनकी आज तक की सबसे तेज गेंद की रफ्तार 157 km/h हैं।
अभी सिर्फ सही एरिया पे गेंदबाजी और विकेट लेने पर फोकस।
युवा गेंदबाज ने बताया कि अभी वो सिर्फ सही तकनीक से गेंदबाजी करने पर अभ्यास कर रहे है। वो सही टप्पा और लेंथ पर फोकस कर रहे है। उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका भी मिला है और उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा है। उन्होंने बताया की वो 2023 के IPL सीजन में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल का विकेट चटकाना चाहते है।