Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
17.1 ° C
17.1 °
17.1 °
88 %
1.5kmh
40 %
Thu
21 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °

Shradh 2021; कब से शुरू हो रहा हैं पितृ (Shradh) पक्ष व कब समाप्त होगा

Shradh 2021; हिन्दू धर्म के अनुसार पितृ पक्ष पितरो की आत्मा की शांति के लिए मनाया जाता हैं। इस समय लोग अपने पूर्वजो का तर्पण करते हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि इस समय पूर्वज पृथ्वी पर आते हैं। 

कब हैं पितृ पक्ष ( Shradh 2021)-

Shradh हिन्दू ग्रंथ के अनुसार हर साल शारदीय नवरात्रो के पहले आता हैं, इस समय जिनकी मृत्यु हो जाती हैं उनकी आत्मा की शांति के लिए उनका तर्पण किया जाता हैं तथा ब्राह्मणो को दान दिया जाता हैं और उसके साथ-साथ उनकी पंसद का भोजन आदि बनाकर कौआ, कुत्ता और अन्य जानवरो को खिलाया जाता है। 

पितृ पक्ष में कौए का बहुत महत्व होता हैं, ऐसा कहा जाता हैं कि पूर्वज कौए के रूप में धरती पर आते हैं। इसलिए लोग कौओ को खाना खिलाते हैं।  

 हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार पितृ पक्ष 20 सितंबर 2021 दिन सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ हो रहा है. और पितृ पक्ष का समापन 6 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगा। 

क्यो मनाया जाता हैं पितृ पक्ष-

ऐसी मान्यता हैं कि पितृ पक्ष के दौरान यमराज जिनकी मृत्यु हो जाती हैं उनको अपने प्रियजनो  से मिलने का मौका देते हैं। जिसकी वजह से ये पर्व मानाया जाता हैं और पितृ लोगो का तर्पण किया जाता हैं। ऐसा कहा जाता हैं कि पूजा आदि करने से हमारे पूर्वज प्रसन्न होते हैं। 

और जो लोग पितृ पक्ष में पूर्वजो की पूजा नहीं करते हैं, उनसे उनके पूर्वज नाराज हो जाते हैं। इसलिए इस समय लोग दान आदि करते हैं तथा ब्राह्मणो को भोजन कराते हैं। 

  Shradh 2021;देश-दुनिया से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक  और  ट्वीटर अंकाउड  को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles