Big Boss 13 फेम Sidharth Shukla (सिद्धार्थ शुक्ला) और Shehnaaz Gill (शहनाज गिल) दोनो ने बिग बॉस में धमाल मचाया था। बिग बॉस में सबसे ज्यादा दर्शको ने किसी जोड़ी को प्यार दिया है तो वो सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल है। इन दोनों के फैंस ने तो इनका नाम सिडनाज रख दिया था। सिडनाज की जोड़ी ने पूरे बिग बॉस सीजन में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया। इन दोनों ने इस सीजन में सोशल मीडिया में हलचल मचा दी थी। बिग बॉस 13 में आई यह जोड़ी सबसे कमल की जोड़ी थी। और आज भी इस जोड़ी का क्रेज फैंस में उसी तरह बरकरार हैं। रोज ट्वीटर पर इनके नाम के ट्रेड चलते हैं।
Big boss के बाद भी दोनो का क्रेज कम नहीं हुआ-
बिग बॉस से निकलने के बाद फिर दोनों एक साथ एक एलवम में नजर आये। इस जोड़ी को आखिरी बार दर्शन रावल द्वारा संगीत वीडियो "भुला दूंगा "में देखा गया था और उनकी मनमोहक केमिस्ट्री घर-घर से लेकर सोशल मीडिया तक एक चर्चा का विषय रही थी।
भुला दूंगा ने दर्शको को बहुत प्रभावित किया और विडिओ में दोनों के बीच एक अच्छी केमिस्ट्री दिखी थी। जिसने लोगो का दिल जीत लिया। शहनाज और सिद्धार्थ की जोड़ी ने हमेशा कमाल किया है। चलिए आज हम दोनो के नेटवर्थ के बारे में बताते हैं। कि दोनो की कुल कितना नेटवर्थ हैं।
दोनो की नेटवर्थ-
मीडिया में आयी खबरों के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला की 2020 तक की लग भग कुल संपत्ति 1.5 मिलियन डॉलर है। और इसके साथ ही शहनाज की कुल संपत्ति 0.5 मिलियन डॉलर है। इसका मतलब की सिद्धार्थ और शहनाज की कुल संपत्ति 2 मिलियन डॉलर है। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल का बिग बॉस 13 के घर में एक मजबूत रिश्ता था। उनके फैंस और बिग बास 13 के प्रतिभागियों द्वारा यहाँ तक कहाँ गया कि दोनो का रिश्ता दोस्ती से बढ़कर हैं। शहनाज ने तो यहाँ तक की सिद्धार्थ शुक्ला के सामने अपने प्यार का इजहार तक कर डाला था।
Big boss 14 में दिख सकते हैं दोनो-
खबरो की माने तो सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की प्यारी सी जोड़ी एक बार फिर से बिग बास में देखने को मिल सकती हैं। सिद्धार्थ शुक्ला तो प्रोमो में भी दिख चुके हैं। तथा आज कलर्स टी. वी द्वारा सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल के बीच #BigBossGOAT का कंपटीशन कराया जा रहा है । जिसकी वजह से दोनो का हैश टैग भी ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा हैं।
अब बहुत ही मुश्किल हैं, कि Big Boss में सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल जैसे कोई दुबारा आये। उनके फैंस को इंतजार हैं। उनके दूसरे प्रोजेक्ट का वो एक बार फिर से दोनो को एक साथ देखना चाहते हैं। अब तो आने वाला समय मे ही पता चलेगा कि दोनो दुबारा एक साथ किसी गाने या किसी टी.वी. शो में नजर आते हैं।
Big Boss से जुड़े ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।