Sri Lanka Crisis |Sri Lankan Economic Crisis |Sri Lanka कई दशकों में अपने सबसे खराब आर्थिक संकट (Sri lankan Economic Crisis) से जूझ रहा है। देश में भोजन, रसोई गैस और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है और ईंधन के दाम पहुंच से बाहर हो गई हैं। जिससे लोगो को खाने के लिए लम्बी कतारे लगानी पड़ रही हैं।
Sri Lanka Crisis-

Credit JagRuk Hindustan
श्रीलंका में साल 2015 के बाद से महंगाई रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है. जिसके बाद सब्जी और किराना के सामानों के दाम आसमान छू रहे हैं। यहाँ पेट्रोल पंपो पर सैनिक लगा दिये गये हैं। अस्पतालों में दवाईयाँ तक नहीं बची हैं। यहाँ तक एग्जाम कराने के लिए कागज तक नहीं हैं।
ईधन की कमी की वजह से लोगो को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा हैं। घंटो के लिए बिजली गुल रह रही हैं। यहाँ पर खाने की चीजो के दामो में भी बढ़ोत्तरी काफी मात्रा हो गयी हैं। खाने का चावल लम्बी कतारो में लगने के बाद 500 रूपये किलो मिल रहा तो वही चीन 290 व गाय के दूध का पाउडर 790 तक हो गया हैं।
वहाँ से लोग पलायन कर रहे हैं, खबरो की माने तो श्री लंका से हजारो की तदात में लोग तमिलनाडु आ रहे हैं। ये मूल रूप से तमिल हैं।
Sri Lanka Economic Crisis-

Credit JagRuk Hindustan
खबरो की माने तो श्रीलंका के पास अब देश चलाने के लिए भी पैसे नहीं हैं। जिसकी वजह से ईंधन की कीम, बढ़ती महंगाई और कोरोना महामारी देश का खजाना सूखा रही है। रिपोर्ट में कहा जा रहा कि देश को अगले कुछ महीनों में घरेलू और विदेशी ऋणों में अनुमानित 7.3 अरब डॉलर चुकाने की जरूरत है। फरवरी 2021 की तुलना में फरवरी 2022 में खुदरा महंगाई 15.1 फीसदी बढ़ गई।
विदेशी मुद्रा की कमी के कारण भारत ने पिछले सप्ताह 1 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता दी है. भारत जनवरी से अब तक श्रीलंका को 2.4 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता प्रदान कर चुका हैं।
श्रीलंका के आर्थिक संकट के कारण-
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक फरवरी में एशियाई देशों में सबसे ज्यादा महंगाई श्रीलंका में बढ़ गयी हैं। इसके पीछे की मुख्य वजह हैं-
- कोविड-19 महामारी
- विदेशी मुद्रा भंडार का कम होना
- टैक्स में होने वाली कटौती
- विदेशी कर्ज
- FDI में आयी कमी
- रूस-यूक्रेन युद्ध
- सॉवरेन बॉन्ड (sovereign bonds)
- आर्थिक आपातकाल की घोषणा
- खेतो मे रासायनिक उर्वरक के इस्तेमाल पर रोक
देश-दुनिया से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।

SSC Recruitment 2023: एसएससी ने रद्द की इन विभागो की भर्तियाँ, देखे कौन-कौन से पोस्ट इसमें शामिल
SSC Recruitment 2023 / SSC Recruitment 2023 last Date / SSC Recruitment

Christopher Box Office Collection Day 1: Mammootty’s film Christopher Will it be a hit or a flop at the box office
Christopher Box Office Collection Day 1 / Christopher Review / Christopher Worldwide

Prabhas Kriti Sanon Engagement: प्रभास व कृति सेनन की सगाई को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट जानिए कब होगी इनकी सगाई
Prabhas Kriti Sanon Engagement / बॉलीवुड के एक्टर्स व एक्टर एक के