आज सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवायी हो रही थी। तब तक केन्द्र सरकार के सॉलिसटर जनरल तुषार मेहता जी ने बताया कि कल बिहार सरकार द्वारा सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई की जाँच को मंजूरी दे दी हैं। कल बिहार के सीएम नीतिश कुमार जी ने बताया कि बिहार सरकार द्वारा सेन्ट्रल गर्वमेंट को सुशांत सिंह केस में सीबीआई जाँच की सिफारीश की थी।
क्या हैं, पूरा मामला -
- आज सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती पर याचिका की सुनवायी कर रही थी। क्योकि रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया के खिलाफ धोखाधड़ी तथा दवाईयों का ओवर डोज देने का आरोप लगाते हुए
- बिहार में एफआईआर दर्ज कराया था। जिसके बाद बिहार पुलिस जाँच में जुट गयी थी।
- जैसे ही रिया को इसकी खबर मिली उन्होने इसके खिलाफ याचिका सुप्रीम कोर्ट में दर्ज करा दी थी, कि उनका केस बिहार पुलिस की जगह मुम्बई पुलिस को सौप दिया जाये।
- सुशांत सिंह राजपूत के केस की सुनवाई आज सुप्रीम कोर्ट में चल रही थी। तबतक केन्द्र सरकार के सॉलिसटर तुषार मेहता ने बयान दिया की केस सीबीआई को ट्रासंफर किया जा रहा हैं।
क्या कहा तुषार मेहता जी ने -
कल नीतिश कुमार जो की बिहार के मुख्यमंत्री हैं, उन्होने सीबीआई जाँच के लिए सुशांत सिंह राजपूत केस में केन्द्र सरकार से सिफारिश की थी। और आज केन्द्र सरकार द्वारा उनकी सिफारिश स्वीकार कर लिया गया हैं।
इसकी जानकारी केन्द्र सरकार के सॉलिस्टर तुषार मेहता जी ने दिया हैं, उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने नीतिश कुमार की बात को स्वीकार कर लिया हैं। अब सुप्रीम कोर्ट में रिया चक्रवर्ती के केस का कोई महत्व नहीं हैं। क्योकि ये केस अब सीबीआई को सौपा जा रहा हैं।
क्या कहा रिया के वकील ने -
रिया के वकील श्याम दिवान ने कहा कि मुम्बई पुलिस इसकी जाँच पहले से ही कर रही हैं। और अबतक 56 लोगो से पूछताछ कर चुकी हैं, फिर क्यों यह इस केस में बिहार पुलिस जांच कर रही हैं। जाँच मुम्बई पुलिस को ही करने दिया जाये।
क्या कहा सुशांत सिंह राजपूत के वकील ने -
सुशांत सिंह राजपूत केस के वकील विकास सिंह ने कहा कि इस केस में पहले ही बहुत देरी हो चुकी हैं, ये केस जल्द ही सीबीआई को सौंप देनी चाहिए। किसी को भी कोई सुविधा नहीं देनी चाहिए। जल्द ही सीबीआई जाँच करे। क्योकि सबूत नष्ट किये जाने का भी खतरा हैं इस मामले में।
क्या कहा महाराष्ट्र सरकार के वकील ने -
इस केस में महाराष्ट्र सरकार की तरफ से पैरवी कर रहे वकील आर. बसंत ने कहा कि मुम्बई पुलिस बहुत ही अच्छे से जाँच कर रही हैं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को इस जगह पर पहुंच जाने के बाद सीबीआई जाँच के आदेश ना दे।
क्या कहाँ सुप्रीम कोर्ट ने -
सुप्रीम कोर्ट ने सबकी दलीले सुनी उसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यहाँ सब लोग अलग-अलग बात बोल रहे हैं। और ये एक बहुत ही संगीन मामला हैं। इसकी जांच निषपक्ष होनी चाहिए और इसका विचार न्यायधिकार क्षेत्र को करना चाहिए कि इस मामले में कौन सी ऐंजसी को जाँच करनी चाहिए।
सुशांत सिंह राजपूत केस से जुडी हर अपडेट पाने के लिए हमारी साइट जागरूक हिंदुस्तान को फॉलो करे। हमारे नयी आर्टिकल के अपडेट पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्विटर हैंडल को फॉलो करो।