Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
21.1 ° C
21.1 °
21.1 °
78 %
1.5kmh
40 %
Fri
23 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °
Tue
26 °

Technology Day 2022; 11 मई को क्यो मनाया जाता हैं नेशनल टेक्नोलॉजी डे जानिऐ

Technology Day हर वर्ष 11 मई को पूरे भारतवर्ष में मनाया जाता हैं। क्या आपको पता हैं आज ही नेशनल टेक्नोलॉजी-डे क्यो मनाते हैं। जानिये क्या हैं, इसके पीछे की वजह 

Technology Day 2022-

National Technology Day हर वर्ष भारत में 11 मई को मानाया जाता हैं, इसके पीछे इतिहास की तीन कहानियाँ जुड़ी हुई हैं। सबसे महत्वपूर्ण घटना हैं 1998 में राजस्थान के पोकरण में हुआ परमाणु परीक्षण है। इस घटना के बाद से ही भारत परमाणु संपन्न देशों की सूची में शामिल हुआ था। 

लेकिन हर साल इसलिए 11 मई को भारत में  राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology day) मनाया जाता है। क्योकि तकनीक और विज्ञान के क्षेत्र में भारत ने कितनी तरक्की कर ली है और अब तक किन-किन बड़ी उपलब्धियों को हासिल किया है, इसके बारे में भारतवाषियों सहित दुनिया के अन्य देशो को याद दिलाने के लिए आज के दिन नेशनल टेक्नोलॉजी-डे भारत में सेलिब्रेट किया जाता हैं।

National Technology Day History-

क्या आपको पता हैं आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (National Technology Day) क्यो मनाते हैं। आपको बता दे कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) जी ने भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियर्स के योगदान को याद करते हुए और उन्हें सम्मान देने के लिए आज के दिन नेशनल टेक्नोलॉजी डे (National Technology day) मनाने का ऐलान किया था। तभी से हर वर्ष  विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी-डे मनाया जाता हैं। इसके लिए हर साल एक नयी थीम भी आयोजित की जाती हैं। 

1998 में पोकरण परीक्षण जो कि एपीजे अब्दुल कलाम द्वारा किया गया था। उसके अगले साल इसी दिन यानी 11 मई, 1999 को भारत में पहला नेशनल टेक्नॉलजी डे मनाया गया था। तथा इसके साथ-साथ आज के ही दिन डिफेंस रिसर्च एंड डेवेलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) ने त्रिशूल मिसाइल का सफल परीक्षण किया था। ये त्रिशूल शॉर्ट रेंज की मारक क्षमता वाली मिसाइल है, जो कि अपने लक्ष्य पर तेजी से हमला करती है। इसके अलावा इसी दिन भारत के पहले एयरक्राफ्ट Hansa-3 ने भी उड़ान भरी थी। 

National Technology Day 2022 Theme-

हर साल की तरह इस बार नेशनल टेक्नोलॉजी-डे का थीम रखा गया हैं। इस बार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का थीम हैं “Integrated Approach in Science & Technology for Sustainable Future, इसे केन्द्रीय मंत्री Jitendra Singh ने लॉच किया हैं।

देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles