थायराइड की बीमारी आजकल आम हो गयी है, खराब खानपान की वजह से अक्सर लोगो में ये रोग होते हुए देखा गया हैं। इस रोग में लोगो का अचानक से वजन बढ़ जाता हैं, अचानक से वजन घट जाता हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं। थायराइड लक्षण व घरेलू नुस्खे के बारे में कैसे आप इस बीमारी को पहचान कर घर पर ही इसका इलाज कर सकते है।
थायराइड के शुरूआती लक्षण-
थायराइड होने पर व्यक्ति का वजन अचानक बढ़ जाता हैं। या व्यक्ति का वजन अचनक कम होता हो जाता हैं। थायराइड में व्यक्ति को बेचैनी, नींद ना आना और महिलाओं में थायराइड होने पर पीरियड टाइम पर ना आने की समस्या उत्पन्न हो जाती हैं। आयुर्वेद की माने तो थायराइड वात, पित्त और कफ की समस्या के कारण अधिकतर लोगो में हो जाता हैं।
थायराइड क्या हैं -
थायराइड गले में स्थित एक ग्रंथि होती हैं। ये गले के आगे वाले हिस्से में मौजूद होती हैं। ये तितली के आकार की होती हैं। इसका कार्य शरीर में मेटाबॉलिज्म को बनाये रखना होता हैं। जब ये असंतुलित हो जाते हैं, तब थायराइड की बीमारी हो जाती हैं। ये दो प्रकार की होती हैं, पहली हाइपो थायराइड दूसरी हाइपर थायराइड एक थायराइड में वजन तेजी से बढ़ता हैं, दूसरी थायराइड में वजन तेजी से घटता हैं।
थायराइड की समस्या का घरेलू रामबाण इलाज -
तुलसी -
थायराइड की समस्या होने पर आप दो चम्मच तुलसी के रस में एलोवेरा जूस मिलाकर इसका प्रयोग करे। ऐसा करने से आपको थायराइड की बीमारी में लाभ मिलेगा। थायराइड लक्षण व घरेलू नुस्खे
मुलेठी -
थायराइड में मुलेठी काफी कार्यगर सिद्ध होती हैं। क्योकि मुलेठी में भरपूर मात्रा में ट्रीटरपेनोइड ग्लाइसेरीथेनिक एसिड पाया जाता हैं। जो थायराइड कैंसर को बढ़ने से रोकता हैं।
हल्दी -
जिसको भी थायराइड की समस्या हैं, वो हल्दी का सेवन करे या दूध में हल्दी मिलाकर पीये इससे भी थायराइड की समस्या में लाभ मिल सकता हैं।
लौकी का जूस -
जिन लोगो को थायराइड हैं, उन लोगो के लिए लौकी रामबाण इलाज हैं, लौकी का जूस निकाल कर खाली पेट पीने से थायराइड की समस्या में लाभ मिलता हैं।
हरी धनिया -
थायराइड की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हरी धनिया का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप हल्के गुनगुने पानी में एक चम्मच हरा धनिया डालकर सुबह खाली पेट पीये। इससे भी थायराइड की बीमारी में काफी लाभ मिलता हैं।
नोट - अगर आपको ज्यादा समस्या हैं, तो आप एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले, ये सब उपाय आपको नुकसान नहीं पहुचायेगे। बल्कि आपको थायराइड की समस्या होने पर मदद करेगे।
ऐसी ही जानकारी से जुडी खबरों से अपडेटेड रहने के लिए हमारी साइट जागरूक हिंदुस्तान से जुड़े। आप हमारी फेसबुक और ट्विटर पेज से जुड़कर हमारे हर एक आर्टिकल की नोटिफिकेशन्स भी पा सकते है।