Tripura Election Result 2023 / आज त्रिपुरा विधानसभा इलेक्शन के नतीजे आज सामने आ जाएंगे। खबरो कि माने तो त्रिपुरा में 60 सीटो पर 259 उम्मीदवार ने बाजी लगायी हैं। तो वहीं यदि त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के परिणामों की बात करे तो बीजेपी एक बार फिर से कमल खिलाने जा रही हैं।
Tripura Election Result 2023-
त्रिपुरा की 60 विधानसभा सीटो के लिए 16 फरवरी 2023 को वोटिंग शुरू हुई थी। जिसमें 81.1 फीसदी मतदान दर्ज कराया गया था। राज्य में बीजेपी व इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (IPFT) का गठबंधन हैं। इस चुनाव में बीजेपी व आईपीएफटी ने मिलकर इसबार चुनाव लड़ा हैं। बीजेपी की तरफ से 55 सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। तो उसके सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने 5 सीटों पर चुनाव लड़ा हैं। दो दशक तक त्रिपुरा में लेफ्ट का ही शासन रहा हैं। तो वहीं 2018 में बीजेपी ने प्रचंड जीत हासिल की थी। इस बार भी बीजेपी की ही सरकार बनती हुई नजर आ रही हैं।
त्रिपुरा में जहाँ अगरतला में पहले रिजल्ट के नतीजो के जारी होने से पहले ही बीजेपी द्वारा जश्न मनाया जा रहा है।