Budget 2023 / वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज संसद में बजट पेश किया गया। जिसमें इस बार के बजट में महिलाओं को खास उपहार दिया गया। जहाँ सोने व चाँदी के दामों में बढ़ोत्तरी की गई तो वहीं महिलाओं के महिला सम्मान बचत पत्र योजना शुरू किया गया। जिसके तहत महिला सम्मान सेविंग्स स्कीम शुरू की जाएगी। 2 साल के लिए 2 लाख का निवेश किया जा सकतेगा। जिसपर 7.5 फीसदी तक ब्याज तय किया गया हैं।
Budget 2023-
महिला सम्मान बचत पत्र क्या हैं-
बता दे कि महिला सम्मान बचत पत्र महिलाओं के लिए सेविंग्स का जरिया हैं। जो मार्च 2025 तक यानि दो सालो तक उपलब्ध करायी जाएगी। इसके तहत महिलाऐं 2 साल में 2 लाख निवेश कर सकती हैं। तथा इसपर 7.5 फीसदी ब्याज मिलेगा। इसमें निवेश की अधिकतम राशि 2 लाख होगी तो वहीं इसमें आंशिक विड्याल की भी सुविधा होगी।
महिला सम्मान बचत पत्र से मिलने वाला लाभ-
इस योजना के तहत दो साल तक महिलाऐ 2 लाख जमा करेगी। जिसपर उनको 7.5 फीसदी ब्याज यानि 15000 रूपए तक का लाभ मिलेगा। दीनदयाल अंत्योदय योजना नेशनल रूरल लाइवलिहुड मिशन के तहत ग्रामीण महिलाओ को सामिल करने के लिए 81 लाख स्वंय सहायता समूह बनाए गए हैं।
इनकम टैक्स में बदलाव-
0-3 लाख पर टैक्स - 0
3-6 लाख पर टैक्स- 5 फीसदी
6-9 लाख पर टैक्स- 10 फीसदी
9-12 लाख पर टैक्स- 15 फीसदी
12-15 लाख पर टैक्स- 20 फीसदी
15 लाख से ज्यादा पर टैक्स- 30 फीसदी
real money slot machines buy synthroid 100mcg online levothyroxine order online