Saturday, April 1, 2023
Delhi
mist
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
82 %
2.6kmh
75 %
Fri
20 °
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
35 °
Tue
35 °

UP Abhyudaya Composite School : यूपी में बने अभ्युदय कंपोजिट स्कूल, इन स्कूलो में विद्यार्थियों को मिलेंगी ये विशेष सुविधाऐं

UP Abhyudaya Composite School / उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा  आने वाले तीन सालो में 4000 परिषद स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए यूपी सरकार ने 1000 करोड़ रूपए का बजट तय किया हुआ हैं। इस बजट के जरिए हर एक विकास खंड में एक काउंसिल स्कूल को अभ्युदय कंपोजिट स्कूल के रूप में तैयार किया जाएगा। 

UP Abhyudaya Composite School-

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुहैया कराई जाने वाली अधिकारिक जानकारी के अनुसार फर्स्ट फेज के तहत लगभग 700 स्कूलो को अपग्रेड किया जाएगा। हर स्कूल में 450 छात्रो की क्षमता होगी। यूपी के बेसिक शिक्षा विभाग के कुल 880 प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूलो को सीएम अभ्युदय कंपोजिट स्कूलों के हिस्से के रूप में तैयार किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक विकास खंड पर कुल 1000 करोड़ रूपए की लागत आएगी। पहले फेज में 704 काउंसिल स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा। हर एक कंपोजिट स्कूल में बेहतर सुविधाऐं देकर उन्हें अपडेट किया जाएगा।  तो वहीं इसकी लागत लगभग 1.42 करोड़ रूपए होगी। 

यूपी अभ्युदय कंपोजिट स्कूल में मिलने वाली सुविधाएं-

  • अभ्युदय कंपोजिट स्कूल में पाँच कमरे होंगे। इसमें एक लाइब्रेरी भी होगी। जिसमें बच्चो को बैठकर पढ़ने के लिए सभी सुविधाएं प्रदान की जाएगी। एक कंप्यूटर लैब, साइंस व रोबोटिक्स के बारे में सीखने के लिए मॉड्यूलर कंपोजिट लैब व स्मार्ट क्लासरूम तथा स्टाफ रूम भी होंगे। 
  • स्कूल के भीतर न्यूट्रिशन गार्डन भी तैयार किए जाऐंगे। 
  • स्कूल के परिसर में बच्चो के लिए वाटिका बाल बनाए जाएंगे। 
  • इन स्कूलो में वाईफाई व ऑनलाइन सीसीटीवी मॉनिटरिंग की सुविधा होगी। 
  • स्कूल में मॉड्यूलर डेस्क व बच्चो को ध्यान में रखकर फर्नीचर की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। 
  • रेनवाटर कलेक्शन सिस्टम व सोलर पैनल भी स्कूल में लगाए जाएंगे। 
  • साफ-सफाई के लिए कर्मचारी व सुविधा के लिए सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए जाएंगे।
  • स्कूल में एक मल्टीपर्पज रूम की सुविधा भी होगी। जहाँ जिम व प्लेग्राउंट शामिल होंगे। 
  • आग से रक्षा के लिए मॉडर्न उपकरण लगाएं जाएंगे। 
  • स्कूल में बच्चो को मिड-डे मील दिया जाएगा। व इसके लिए डायनिंग हॉल भी होगा। इसके साथ ही आरओ वाटर प्लॉट हाथ धोने की जगह भी बनाई जाएगी। 


Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles