UP Allahabad News| उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर से गायब हुई लड़की, कोर्ट से माँगी थी सुरक्षा जिसके बाद कोर्ट ने जताई नाराजगी। जानिये क्या हैं, पूरा मामला
UP Allahabad News-
UP News क्या हैं,पूरा मामला-
उत्तरप्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लड़की के अपहरण पर जताई नाराजगी, आपको बता दे कि एक लड़की जिसने अपने से नीची जाति के एक युवक से शादी कर ली थी। जिसके बाद उसने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की हैं। और कोर्ट द्वारा की गयी पहले की कार्यवाही में सुरक्षा की माँग की थी।
दरसल, लड़की के परिवारवालों ने लड़के पर अपहरण का आरोप लगाया था। जिसके बाद लड़की से कोर्ट ने उसका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन बीेते 20 अप्रैल को लड़की का वकील के चैबर से अपहरण हो गया। जिसके बाद कोर्ट ने इसपर नाराजगी जताई। और वकील के चैबर में हुई दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर वकील को बड़े अधिकारियों को इस बात की सूचना देने को कहा हैं।
वकील ने बताया कि 20 अप्रैल को 20 से ज्यादा लोग उसके चैबर में आकर लड़की का अपहरण करके ले गये। कोर्ट ने जौनपुर व प्रयागराज के एसएसपी को लड़की को बरामद कर पेश करने को कहा हैं। तथा मामले की अगली सुनवाई अब 15 मई को होगी।
देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये। UP Allahabad News