UP Board Exam 2022; उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाये चल रही हैं, इसी बीच आज न्यूज आयी कि पेपर लीक हो गया हैं। जिसके बाद सरकार द्वारा परीक्षाओँ को रद्द कराने का फैसला लिया गया।
UP Board Exam 2022-
उत्तर प्रदेश में इस समय बोर्ड के एग्जाम हो रहे हैं, आज कक्षा 12 का अंग्रेजी का पेपर था, पता चला पेपर ही लीक हो गया जिसके बाद परीक्षा को रद्द करा दिया गया हैं। जिसके बाद विपक्ष नेता अखिलेश यादव द्वारा योगी सरकार पर तंज कसा जाने लगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफियाओ पर दिखाने के लिए सहीं कागज का ही बुलडोजर चलवा देे।
आपको बता दे कि 24 जिलों में परीक्षाये रद्द हुई।
यूपी किन जिलो में परीक्षायेे हुई रद्द-
यूपी के 24 जिलो में रद्द हुए पेपर उनमें
कानपुर देहात, बलिया, गोरखपुर,सीतापुर, बदायु, मथुरा, मैनपुरी, आगरा, चित्रकूट, गोंडा,ललितपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, अलीगढ़, गाजियाबाद, शामली, एटा, बागपत, शाहजहापुर, उन्नाव, जालौन, महोबा, अम्बेडकरनगर शामिल हैं।
UP Board 12 का दुबारा पेपर कब-
सराकर द्वारा भले ही पेपर लीक हो जाने पर परीक्षाये रद्द करा दि गयी हो और इस पूरे मामले पर जाँच बैठा दी गयी हैं, बोर्ड सचिव का कहना हैं, कि इस मामले में कठिन से कठिन कार्यवाही की जायेगी। लेकिन दोबारा पेपर 13 अप्रैल को सुबह 8 से 11 बजे तक कराया जायेगा।
देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।