UP Board Scrutiny From 2023 / यूपी बोर्ड 2023 परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। कल यूपी बोर्ड की तरफ से कई सालो का रिकार्ड तोड दिया हैं। क्योकि इस साल हर साल की अपेक्षा जल्दी यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया हैं। यूपी बोर्ड के परिणाम जारी होने के बाद जहाँ बहुत से छात्र खुश हैं , तो वहीं 12वीं में बहुत-से छात्रों के हाथ निराशा लगी हैं। जो छात्र अपने परिणाम से खुश नहीं हैं वो यूपी बोर्ड स्क्रूटनी का फॉर्म भर सकते हैं।
UP Board Scrutiny From 2023 -
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से 10वीं व 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। मैट्रिक में 89.78 व इंटरमीडिएट में 75.52 फीसदी छात्र व छात्राएं सफल हुए हैं। रिजल्ट के साथ UPMSP ने हाईस्कूल व इंटर टॉपर्स की लिस्ट भी जारी कर दी हैं। तो वहीं बोर्ड ने स्क्रूटनी के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस की भी शुरुआत कर दी हैं।
यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि-
इंटर व मैट्रिक बोर्ड परीक्षा 2023 में प्राप्त अपने नंबरो से जो भी विद्यार्थी संतुष्ट नहीं हैं। वह दुबारा से अपनी कॉपियों की जांच करा सकते हैं। उन्हें निर्धारित डेट तक स्क्रूटनी के लिए आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदन करने वाले छात्रो को प्रति प्रश्न पर 500 रूपए शुल्क जमा करना होगा। इसके तहत लिखित परीक्षा व प्रैक्टिकल की कॉपियां जांची जाएंगी। यूपी बोर्ड स्क्रूटनी फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई हैं।
कैसे भरे स्क्रूटनी फार्म 2023-
- सबसे पहले इसकी अधिकारिक वेबसाइट results.upmsp.edu.in पर जाए।
- वहाँ दिए हुए स्क्रूटनी के लिंक पर क्लिक करे।
- लिंक ओपन होने के बाद वहाँ मांगी गई डिटेल्स फील कर दे।
- इसके बाद शुल्क जमा कर दे।
- अंत में सबमिट कर दे।