Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
17.1 ° C
17.1 °
17.1 °
88 %
1.5kmh
40 %
Thu
21 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °

UP Government Job 2022; सीएम योगीआदित्यनाथ ने दिया आदेश 31 मई के पहले 36000 सरकारी पदों पर यूपी में आऐगीं भर्तियां

UP Government Job 2022; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपीएससी व यूपीएसएसएससी विभाग के अधिकारियों को 100 दिनो के अंदर रिक्त पदों पर भर्तियां जारी करने की अधिसूचना दी थी। अब उन्होने मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र से सभी आयोगों की सौ दिनों में लक्ष्य के अनुरूप भर्ती किए जाने की रिपोर्ट मांगी है।

UP Government Job 2022-

उत्तरप्रदेश; सीएम ने लोकभवन में उच्च स्तरीय बैठक की है। उन्होंने पिछले दिनों उच्चतर सेवा शिक्षा चयन आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, पुलिस भर्ती बोर्ड सहित अन्य चयन आयोगों के साथ समीक्षा बैठक की थी।

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया है कि सभी आयोगों के चेयरमैन के साथ समीक्षा कर रिपोर्ट दें। तथा इसके साथ ही साथ प्राथमिकता के आधार पर सभी रिक्त पदों पर चयन की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। ऐसा कहा जा रहा हैं, कि छह महीने में विभिन्न आयोगों द्वारा करीब 36 हजार पदों पर भर्तियां की जानी हैं। उन्होने सौ दिनो के अंदर इस प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया हैं।  

सीएम योगी ने रिक्त पदों पर समयबद्ध चयन के लिए समय से अधियाचन भेजने को ऑनलाइन पोर्टल की व्यवस्था करने के आदेश दिये हैं। चयन वर्ष की सीधी भर्ती के लिए सभी विभागों द्वारा अधिसूचना 31 मई से पहले ही भेजा दिया जाऐ। ताकि जल्द से जल्द 36 हजार से अधिक पदों पर उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो सके।

उन्होंने कहा हैं कि सौ दिनों में पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन के लिए भारत सरकार की रोटेशन नीति के अनुसार प्रदेश में कार्मिकों के पटल परिवर्तन की प्रभावी व्यवस्था लागू की जाए। तथा इसके साथ ही साथ ज्येष्ठता आधारित विभागीय प्रोन्नतियों में एकरूपता के लिए उपयुक्तता का मानक निर्धारित किया जाए। 

तथा विभागों में सीधी भर्ती के सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य रूप से इंडक्शन ट्रेनिंग की व्यवस्था लागू की जाये।  हर प्रशासनिक विभाग द्वारा इंडक्शन ट्रेनिंग माड्यूल और वार्षिक प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार करने को भी कहा है।तो वहीं  समूह ‘क’ और ‘ख’ के अधिकारियों के लिए इनसर्विस प्रशिक्षण व्यवस्था को प्रभावशाली ढंग से लागू करने  को कहा हैं। 

सरकारी कर्मचारियों के पटल को बदलने की कारगर व्यवस्था बनाई जाये। उन्होने आगे कहा कि नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग ने गत वर्षों में पारदर्शिता से बिना भेदभाव के दक्ष युवाओं को सेवायोजित किया है। इसे इसी तरह आगे भी लागू किया जाये क्योकि सरकारी नौकरी में भ्रष्टता का कोई भी स्थान नहीं हैं।

देश-विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये। Sarkari Naukari 2022 | UP Sarkari Naukari 2022 | UPSSSC Job Vacancy 2022 | UPSC Job Vacancy 2022 |

Related Articles

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles