UP Medhavi Chhatra Yojana 2022/ मेधावी छात्र योजना 2022 last date/मुख्यमंत्री मेधावी छात्र योजना 2022 UP/नकद पुरस्कार योजना 2022/ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक योजना चलाई जा रही हैं। जिसके तहत मेधावी छात्रो को छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिसके तहत उनको कक्षा के अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
UP Medhavi Chhatra Yojana 2022 क्या हैं-
इस योजना का मूल उद्देश्य हैं। उ०प्र० भवन एवं अन्य सन्निर्माण प्रक्रियाओं में कार्यरत लाभार्थी श्रमिकों के मेधावी बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना एवं उच्च एवं व्यवसायिक शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यूपी मेधावी छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य हैं कि गरीब बच्चो को अच्छी से अच्छी शिक्षा प्रदान की जा सके। उनकी योग्यता को पैसो की कमी की वजह से उजागर होने से ना रोका जाए।
मेधावी छात्रवृत्ति कितनी मिलती है-
- 5वीं से 7वीं कक्षा तक छात्रो को सहायता राशि 4000 रूपए और छात्राओं को 4500 रूपए दी जाएगी।
- 8वीं कक्षा में छात्रो को 5000 रूपए सहायता राशि और छात्राओं को 5500 रूपए दी जाएगी।
- 9वीं और 10वीं कक्षा में छात्रो को 5000 रूपए सहायता राशि और छात्राओं को 5500 रूपए दी जाएगी।
- 11वीं और 12वीं कक्षा में छात्रो को 8000 रूपए सहायता राशि और छात्राओं को 10000 रूपए दी जाएगी।
- पॉलिटेक्निक डिप्लोमा, इंजीनियरिंग, चिकित्सा डिग्री में छात्रो को 20000 रूपए सहायता राशि और छात्राओं को 22000 रूपए दी जाएगी।
- B.A./B.Com/B.Sc में छात्रो को 10000 रूपए सहायता राशि और छात्राओं को 12000 रूपए दी जाएगी।
- M.A.⁄ M.Com⁄M.Sc‚ L.L.B. में छात्रो को 12000 रूपए सहायता राशि और छात्राओं को 13000 रूपए दी जाएगी।
यूपी मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए कैसे करे आवेदन-
- इस योजना का आवेदन फॉर्म प्राप्त करना है जो आपको आपके पास के जिला श्रम विभाग के कार्यालय या तहसील के तहसीलदार या ब्लॉक कार्यालय से मिल जाएगा।
- परीक्षा पास कर लेने के 3 महीने के बाद से आप इस आवेदन फार्म को प्राप्त कर सकते हैं।
- यह फॉर्म आपके प्रधानाचार्य द्वारा अटेस्टेड किया जाना जरूरी हैं।
- मान्यता प्राप्त विद्यालयों से उत्तीर्ण होने वाले कक्षा 5 से 8 तक के आवेदकों को अपने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से एक स्वीकृति पत्र भी लेना होगा और इसे भी अटैच करना आवश्यक होगा।
- आवेदक फॉर्म भरने के पश्चात उसे उसी कार्यालय में जमा करना होगा। जहाँ से लिया गया हैं।
- आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद सम्बंधित कार्यालय में इसकी जाँच होगी। इसके बाद इसे स्वीकार या अस्वीकार किया गया है इसकी जानकारी आवेदक को देना होगा।
- आवेदन फार्म स्वीकार हो जाने के बाद योजना के तहत दी जाने वाली सहायता धनराशि उनके माता पिता या उनके खुद के खाते में जमा कर दी जाएगी।
मेधावी छात्र योजना 2022 last date-
आवेदन फॉर्म को भरने की अवधि 1 जुलाई से 30 दिसंबर निर्धारित की गयी हैं। छात्र किसी कक्षा को पास कर लेने के 1 साल बाद तक किया जा सकता हैं।
मेधावी छात्र योजना के तहत आवश्यक दस्तावेज-
- छात्र के पास उत्तर प्रदेश का निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इस योजना के तहत रजिस्टर्ड श्रमिक के बच्चों को लाभ मिलेगा। इसलिए आवेदक के पास श्रमिक कार्ड होना आवश्यक है।
- जिस कक्षा को पास किया है उसकी मार्कशीट की फोटोकॉपी भी होना चाहिए। फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो लगाना आवश्यक है जोकि स्कूल कॉलेज या यूनिवर्सिटी के प्रधानाचार्य द्वारा अटेस्टेड होना चाहिए।
- छात्र सरकार की किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रहा है। इसलिए उन्हें एक एफिडेविट जमा करना होगा।
- छात्रो की स्कूल या कॉलेज में पूरी फीस जमा हो गयी है, यह दिखाने के लिए उन्हें रसीद दिखानी भी आवश्यक है।
January 31, 2023
Priyanka Chopra Daughter Pic / प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने एक्टिंग के दम पर ...
January 31, 2023
SBI CBO Result 2022 / स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सर्किल बेस्ड ऑफिसर के ...
January 30, 2023
Mahatma Gandhi Murder Case / Mahatma Gandhi Death Anniversary / Martyrs Day / आज ...
January 30, 2023
AIBE XVII Admit Card 2023 /AIBE XVII Exam Date 2023 / AIBE XVII Exam ...
January 29, 2023
Dunki Movie Release Date / Dunki Cast / शाहरूख खान की फिल्म पठान जिस ...
January 29, 2023
Pathaan Movie Box Office Collection Day 5 / Pathaan Movie Worldwide Collection / शाहरूख ...