UP News; उत्तरप्रदेश के पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर को पुराने मुकदमें में गिरफ्तार कर लिया गया हैं। अमिताभ ठाकुर ने योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले थे। पुलिस से जब अमिताभ ठाकुर ने एफआईआर की कापी माँगी तो पुलिस ने कोई कापी नहीं दी और पुलिस द्वारा उन्हे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गयी जिसमें उन्होने दरोगा को थप्पड़ भी मार दिया।
क्यो किया गया गिरफ्तार-
अमिताभ ठाकुर को बसपा मंत्री अतुल राय द्वारा रेप केस के मामले में गिरफ्तार किया गया। जिसमें पीड़िता ने दिल्ली में आत्मदाह कर लिया था और उसमें अमिताभ ठाकुर का भी नाम आया था। उनपर पीड़िता को आत्मदाह के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया हैं।
इसपर एसआईटी गठित की गयी थी। जिसने जाँच के दौरान अमिताभ ठाकुर को गिरफ्तार किया हैं। आज उनके आवास लखनऊ से उन्हे गिरफ्तार किया गया हैं। उनकी गिरफ्तारी का वीडियो वायरल हो रहा हैं, जिसमें उनको पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये जाने पर उन्होने कहा कि वारंट की कापी दिखाईये वारंट की कापी जब पुलिस द्वारा नहीं दिखाई गयी तो उन्होने जाने से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस जबरदस्ती उनको गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गयी जिसमें उन्होने एक दरोगा को थप्पड़ भी मार दिया।
अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने लगया आरोप-
अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर ने कहा कि अमिताभ ठाकुर को उनके आवास पर पहले से ही नजरबंद किया गया था। उनके द्वारा गोरखपुर का दौरा किया जाना था। जिसके पहले उन्हे बिना किसी वारंट के गिरफ्तार कर लिया गया। जिस केस में उन्हे गिरफ्तार किया गया हैं। पीड़िता द्वारा उस केस में और भी अधिकारियों का नाम लिया गया हैं।
आगे अमिताभ ठाकुर की पत्नी ने कहा कि इस केस में योगी आदित्यनाथ का भी नाम आया था क्या उनको भी पुलिस गिरफ्तार करेगी।
वैसे तो इस समय अमिताभ ठाकुर की मुश्किले बढ़ती हुई दिखायी दे रही हैं। सरकारी कर्मचारी पर हाथ उठाकर उन्होने कानून को हाथ में ले लिया हैं। UP News
UP News से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।