UP News; उत्तरप्रदेश में 2022 का चुनाव होने वाला हैं, हर तरफ राजनितिक घमासान शुरू हो गयी हैं। इसी बीच सुभसपा अध्यक्ष ओम राजभर ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वो 2022 में योगी आदित्यनाथ की संपत्ति कुर्क करा देंगे। तथा उन्होने मोहन भागवत को झूठा बोला।
UP चुनाव 2022-
उत्तरप्रदेश में हर एक पार्टी ने 2022 के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी हैं। इसी बीच सुभसपा अध्यक्ष ओम राजभर ने वाराणसी में महगाई को लेकर रैली की जिसमें उन्होने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वो 2022 के चुनाव में योगी आदित्यनाथ की संपत्ति कुर्क करा देगे। क्योकि योगी आदित्यनाथ ने कुछ दिन पहले ट्वीट किया था कि युवा अगर सही मार्ग पर नहीं चले तो वो उनकी संपत्ति कुर्क करा देगे।
जिसके बाद वो ट्रोल भी हुए थे। इसी मुद्दे को लेकर राजभर ने योगी आदित्यनाथ की संपत्ति 2022 में कुर्क कराने को कहा।
उन्होने कहा कि मोहन भागवत पर भी निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगो को हिन्दू-मुस्लिम के अलावा कुछ नहीं आता हैं, मोहन भागवत को झूठो के ठेकेदार तक बोल दिया।
विपक्ष के बारे में क्या कहा-
ओम राजभर ने विपक्ष के बारे में बात करते हुए कहा कि वो विपक्ष की नेता व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को विपक्ष का चेहरा स्वीकार करते हैं।
आगे बताया कि वो वाराणसी से ही हर चीज की शुरूआत करते हैं। इसलिए वो इस बार भी वाराणसी से ही महगाई का मुद्दा उठा रहे हैं।
UP News; ऐसी ही खबरे और देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।