Wednesday, September 27, 2023
Delhi
mist
27.1 ° C
27.1 °
27.1 °
83 %
1.5kmh
0 %
Wed
36 °
Thu
37 °
Fri
38 °
Sat
39 °
Sun
36 °

UP Tourist Places : उत्तर प्रदेश में घूमने की जगह कौन-कौन सी हैं, जानिए

UP Tourist Places / UP Best Tourist Place / Top 10 Tourist Place In UP / Tourist Place in Uttar Pradesh / Which is the most beautiful place in UP / What is famous of UP / उत्तर प्रदेश में घूमने की जगहो का नाम लिया जाता हैं तो सबसे पहला नाम आगरा के ताजमहल का आता हैं। जोकि दुनिया के सात अजूबे में शामिल हैं। व सबसे पावन स्थल के रूप में वृंदावन, अयोध्या व वाराणसी आता हैं। लेकिन इसके अलावा और भी बहुत-सी जगहे हैं उत्तर प्रदेश में घूमने वाली जिनके बारे में शायद आपको नहीं पता हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं उत्तर प्रदेश में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन-सी हैं। 

UP Tourist Places (उत्तर प्रदेश पर्यटन स्थल) –

यूपी में घूमने की जगह (UP Mein Ghumne Ki Jagah) की बता करे तो उत्तर प्रदेश का इतिहास भी बेहद प्राचीन और ऐतिहासिक रहा है इतिहास प्रेमियों के लिए ये राज्य काफी महत्वपूर्ण हैं। उत्तर प्रसिद्ध जगह में इन शहरो का नाम पहले आता हैं।

मथुरा- 

भगवान श्रीकृष्ण व राधारानी की पावन धर्मस्थली जिसका महत्व ना केवल भारत में ही अपितु पूरी दुनिया में फैला हुआ हैं। मथुरा में घूमने की जगह- कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, कुसुम सरोवर, गोवर्धन हिल, राधा कुंड, कंस किला, विश्राम घाट और मथुरा संग्रहालय आदि मथुरा के लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।

वाराणसी-

उत्तर प्रदेश में वाराणसी सबसे पावन स्थली मानी जाती हैं। ये पूरा शहर भगवान शिव को समर्पित हैं। वाणारसी में घूमने की जगह- अस्सी घाट, काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, भारत माता मंदिर, कठवाला मंदिर, राम नगर किला और मन मंदिर आदि वाराणसी के प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

अयोध्या-

भगवान श्री राम की पावन जन्मस्थली अयोध्या उत्तर प्रदेश में हैं। जिसे योगी सरकार द्वारा अब इस प्रकार बसाया जा रहा हैं। कि भविष्य में यह दुनिया की पहली सास्कृतिक शहर बन सके। अयोध्या में घूमने की जगह- राम मंदिर, हनुमान गढ़ी,नागेश्वर नाथ मंदिर, राम कोट, कनक भवन मंदिर, त्रेता के ठाकुर, मोती महल, गुलाब बारी और गुप्तार घाट व अन्य जगहे

वृंदावन-

श्रीकृष्ण के भक्तो के लिए सबसे पावन स्थली हैं वृंदावन जहाँ पर हर रोज हजारो की तदाद में भीड़ एकत्रित होती हैं। वृंदावन में घूमने की जगह-गोविंद देव जी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, हरे रामा हरे कृष्णा मंदिर, रंगनाथ जी मंदिर, केशी घाट, बांके बिहारी मंदिर, निधिवन और शाहजी मंदिर आदि वृंदावन के प्रसिद्ध मंदिर और पर्यटन स्थल

प्रयागराज-

संगम स्थली के नाम से प्रसिद्ध प्रयागराज में घूमने की जगहे- त्रिवेणी संगम, अक्षय वट, बड़े हनुमान जी मंदिर, नैनी ब्रिज, फन गांव वॉटर पार्क और सोमेश्वर महादेव मंदिर आदि प्रयागराज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं।

आगरा-

ये वो जगह हैं जहाँ पर दुनिया के सात अजूबो में से एक अजूबा ताजमहल हैं। जो प्रेम का प्रतीक हैं। भारत आने वालो की पहली पसंद हैं। ताजमहल इसके अलावा आगरा में घूमने की जगहे- सिकंदरा, फतेहपुर सीकरी, चौसठ खंभा, सुर सरोवर, मरियम का मकबरा और चिनी का रौजा आदि पर्यटन स्थल

लखनऊ

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नवाबो का शहर यहाँ पर घूमने के लिए बहुत-सी जगहे हैं। लखनऊ में घूमने की जगहो की बात करे तो यहाँ- बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, हजरतगंज, लखनऊ चिड़ियाघर, लखनऊ संग्रहालय, अंबेडकर पार्क, छतर मंजिल और रूमी दरवाजा व अन्य पर्यटन स्थल

सारनाथ-

वाराणसी के नजदीक सारनाथ जहाँ से भारत के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक को लिया गया हैं। सारनाथ में घूमने की जगहे-चौखंडा स्तूप, सारनाथ संग्रहालय, धमेक स्तूप, बोधिवृक्ष, धारमराजिका स्तूप और थाई मंदिर आदि सारनाथ के लोकप्रिय पर्यटन

चित्रकूट-

भगवान राम को जब वनवास हुआ तो वो चित्रकूट चले गए जहाँ पर उनसे जुड़े बहुत से पावन स्थल हैं। चित्रकूट में घूमने की जगहे-  हनुमान धारा, कामादगिरी, जानकी कुण्ड और राम धारा आदि चित्रकूट के लोकप्रिय पर्यटन स्थल

कुशीनगर-

कुशीनगर गौतम बुद्ध को समर्पित स्थान हैं। कुशीनगर में घूमने की जगहे- महापरिनिर्वाण मंदिर , सूर्य मंदिर, रामभर स्तूप, कुशीनगर संग्राहलय व अन्य पर्यटन स्थल

कानपुर-

कानपुर में घूमने की जगहे- श्री राधा कृष्ण मंदिर यानि जेके टेम्पल, बिठूर, कांच का मंदिर, चिड़ियाघर, जाजमऊ, मोती झील, जापानी गार्डन, ब्लू वर्ल्ड,शुधांशु आश्रम, गंगा बैराज,परमट और इस्कॉन मंदिर व अन्य पर्यटन स्थल

झाँसी-

स्वंतंत्रता संग्राम से जुड़ी वो एक रानी जिसने अंग्रेजो के दाँतो तले चने चबवा दिए। झाँसी की रानी इस शहर के बारे में कौई कैसे भूल सकता हैं। झाँसी में घूमने की जगहे-झांसी का किला, गणेश मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर और रानी महल आदि झांसी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल

गोरखपुर-

भारत नेपाल सीमा पर राप्ती नदी के तट पर बसा गोरखपुर शहर उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं। लेकिन गोरखपुर में घूमने की जगहो में सबसे प्रसिद्ध जगह हैं। गोरखनाथ मंदिर

मेरठ-

मेरठ में घूमने की जगहे-ओघड़नाथ शिव मंदिर, मनसा देवी मंदिर, सूरज कुंड पार्क, गांधी पार्क और शहीद स्मारक आदि मेरठ के लोकप्रिय पर्यटन स्थल

दुधवा राष्ट्रीय उद्यान-

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में स्थित दुधवा राष्ट्रीय उद्यान हैं। जोकि काफी लोकप्रिय पर्यटन स्थल हैं। ये बारहसिंगा और बाघों के लिए भारत के साथ साथ दुनिया भर में प्रसिद्ध है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles