Saturday, April 1, 2023
Delhi
mist
19.1 ° C
19.1 °
19.1 °
82 %
2.6kmh
75 %
Fri
20 °
Sat
29 °
Sun
32 °
Mon
35 °
Tue
35 °

सीएम योगी ने दिया निर्देश अब यूपी में हर महीने छात्रो को किया जाएगा सम्मानित, पढ़े पूरी खबर

 Nipun Samman Yojana : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने यूपी के छात्रो के लिए आदेश जारी किया हैं। जिसके तहत यूपी में अब हर महीने छात्रो को सम्मानित किया जाएगा। जानिए क्या हैं पूरी प्रक्रिया 

Uttar Pradesh Nipun Samman Yojana-

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने लिए यूपी के मेधावी छात्रो को सम्मानित करने का आदेश जारी किया हैं। जिसके तहत  निपुण विद्यार्थी सम्मान के लिए कक्षा 1-3 के वे बच्चे एलिजिबल होंगे जो अपनी क्लास के हिंदी व मैथ्स सब्जेक्ट के निपुण लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। उनको स्कूलीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। 

निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों का आकलन-

इस योजना के तहत  निपुण लक्ष्य ऐप के माध्यम से बच्चों का आकलन किया जाएगा। तथा यह आकलन प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डीआईईटी) के नेतृत्व में पूर्ण किया जाएगा। समारोह में बच्चों के अभिभावक व अन्य गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया जाएगा तथा निपुण विद्यार्थी को सम्मानित करते हुए उन्हें एक बैच दिया जाएगा।

कैसे होगा बच्चो का चयन-

खबरो के मुताबिक  डीआईईटी के प्राचार्य के निर्देशन में वर्तमान सत्र (जनवरी से मार्च 2023) के लिए एक रोस्टर तैयार किया जाएगा। जिसमें सभी डीएलएड ट्रेनी को स्कूल आवंटित किए जाएगें।  रोस्टर इस प्रकार से बनाने के निर्देश दिए गए हैं कि माह जनवरी से मार्च तक जनपद के समस्त स्कूलों में एक बार बच्चों का निपुण लक्ष्य ऐप पर पूरी तरह से आकलन हो जाए। 

आकलन वाले दिन ये ट्रेनी आवंटित स्कूलों में  जाएंगे। तथा वहाँ पर शिक्षक एवं डी.एल.एड ट्रेनी यह सुनिश्चित करेंगे कि मूल्यांकन के दौरान बच्चों को उत्तर देने में किसी प्रकार की सहायता ना प्रदान की जाए इसपर ध्यान देंगे। उत्तर दर्ज करने के बाद, परिणाम स्वत: ऐप पर दिखाई देने लगेगा। इसके बाद सरकार ने कहा कि मूल्यांकन के रिजल्ट स्कूल के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों के साथ साझा किया जाएगा। तथा इसकी जानकारी  संकलित मासिक प्रगति की जानकारी जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दी जाएगी। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles