विकास दुबे (Vikas Dubey) केस में पुलिस द्वारा विकास दुूबे के सारे साथियो का एंकाउटर कर दिया गया था। उसी में अमर दुबे भी एक था। जिसका उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा एंकाउटर कर दिया गया था। और उसकी नवविवाहिता पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिसका नाम खुशी दुबे हैं। जुबेनाइल बोर्ड ने खुशी दुबे को नाबालिग घोषित किया तथा साथ ही में एनालिसिस टेस्ट कराने का आदेश भी दिया था। जिसकी वजह से खुशी दुबे का साइको एनालिसिस टेस्ट हुआ। खुशी दुबे पुलिस गिरफ्त में
विस्तार-
विकास दुबे केस किसको नहीं याद हैं, एक समय विकास दुबे केस पूरे मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ था। विकास दुबे केस में उत्तरप्रदेश पुलिस द्वारा विकास दुबे सहित उसके सारे साथियों का एंकाउटर कर दिया। उसी में अमर दुबे जिसकी शादी उस घटना के कुछ दिन पहले ही हुई थी। पुलिस ने अमर दुबे का एंकाउटर करने के बाद अमर दुबे की नवविवाहिता को पुलिस ने ये कह कर गिरफ्तार कर लिया था। कि खुशी दुबे को मामले की पूरी जानकारी थी।
जिसके बाद खुशी के पिता जो कि एक पेंटर हैं। उन्होने ने कहा था, कि उनकी लड़की जबरदस्ती शादी विकास दुबे ने कराई थी। और शादी के दो दिन भी नहीं बीते वोे अभी सही से अपने ससुराल के लोगो को जान तक नहीं पायी थी। तो वो इस घटना में कैसे शामिल हो सकती हैं।
खुशी उत्तरप्रदेश पुलिस की कार्यवाही पर लगातार सवाल उठाते रहे।जिसके बाद ये मामला कोर्ट में पहुच गया। तथा नाबालिग खुशी दुबे का साइको एनालिसस टेस्ट हुआ।
क्या आया एनालिसस टेस्ट में-
विकास दुबे केस में अमर दुबे की नाबालिग पत्नी खुशी दुबे का भाटिया बैंट्री टेस्ट फॉर इंटेलीजेंस के माध्यम से एनालिसिस टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट में आया हैं, कि नाबालिग बहुत ज्यादा डरी हुई हैं। वो खुल कर अपने विचारो को सबके सामने नहीं रख सकती हैं। ये भी लिखा हैं, रिपोर्ट में की ये भी आया हैं, कि नाबालिग में आत्मविश्वास की कमी थी।
क्या कहा खुशी के वकील ने-
खुशी दुबे के वकील शिवाकांत दीक्षित ने कोर्ट में नाबालिग खुशी की रिपोर्ट दाखिल करते हुए कहा कि एनालिसस टेस्ट में आया हैं, कि नाबालिग काफी डरी हुई हैं। वो अंतरमुखी हैं, वो अपने बातो को खुलकर किसी के सामने नहीं रख पायी हैं।
खुशी दुबे पुलिस गिरफ्त में ऐसी ही देश-प्रदेश से जुड़ी ताजा जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।