विकास गुप्ता और एजाज खान में हुई भयंकर लड़ाई। विकास गुप्ता जबसे बिग बॉस के घर में वापस आये है। तबसे शो में कुछ न कुछ नया हो रहा है। हालही में विकास गुप्ता व अर्शी के बीच हुई लड़ाई काफी लाइम लाइट में रही। जिसको लेकर घर के बहार भी कई सेलेब्रिटीज़ ने इसको लेकर मीडिया में अपनी राय भी रखी। आइये हम आपको बताते है क्या है विकास गुप्ता और एजाज खान की लड़ाई के पीछे का राज
क्यों भिड़े विकास एजाज
विकास गुप्ता और एजाज खान की लड़ाई के पीछे की मुख्य वजह एजाज और उनकी एक्स गर्लफ्रेंड है। हालही में एजाज खान राहुल से अपनी एक्स के बारे में बात करते नजर आये थे। जिसमे उन्होंने अपने आप को विक्टिम की तरह पेश किया था। उसी समय उन्होंने उनके और उनकी गर्लफ्रेंड के बीच हुई बहस के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के किसी फ्रेंड को बताया। और हाथ से V अल्फाबेट का इशारा दिया। जिसका मतलब विकास गुप्ता से था। उन्होंने यह भी बताया की उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें और उनके परिवार को कानून तौर से फ़साने की कोशिश भी की।
विकास को बताया कारण -
इस रिलेशनशिप में वो काफी परेशान भी हुए। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया की इन सब में उनके एक्स के किसी फ्रेंड भी शामिल था। उनका सीधा इशारा विकास गुप्ता को लेकर था। इसी बात को लेकर विकास और एजाज के बीच बहस चालू हो गयी। जो भी धक्का मुक्की की तरफ बढ़ने लगी।
हालांकि राहुल ने आकर बीच बचाव किया। हालांकि अब देखना यह होगा की वीकेंड के वॉर पर सलमान खान इस लड़ाई पर क्या बोलते है। हालांकि वही विकास गुप्ता और अर्शी के बीच हुई लड़ाई में सलमान ने अर्शी को काफी लताड़ लगाई थी। अर्शी इस बात को लेकर विकास गुप्ता से माफी भी मांग चुकी है।
ऐसी ही खबरे और देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।