Sunday, October 1, 2023
Delhi
mist
25.1 ° C
25.1 °
25.1 °
88 %
3.1kmh
39 %
Sun
36 °
Mon
37 °
Tue
38 °
Wed
38 °
Thu
34 °

Weekly Rashifal; पढ़िये अपनी पूरी सप्ताह के राशिफल को और जानिये किन चीजो से बचकर रहना हैं, आपको पूरे सप्ताह

Weekly Rashifal| Aaj Ka Rashifal | Rashifal in Hindi| जानिये इस पूरे सप्ताह कैसा रहेगा, आपका दिन और क्या करना चाहिए और क्या नहीं अपनी राशि के अनुसार

Weekly Rashifal (1-7 May)-

मेष राशि (1-7 मई)-

इस सप्ताह का दिन शुभ कार्यों को करने में खर्च होगा। मन परेशान रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी।  बिजनेस की स्थितियां पहले की तरह ही रहेंगी। कार्य संबंधी कुछ नीतियों में बदलाव की जरूरत है। किसी प्रकार का जोखिम भरा काम ना करे। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। लेकिन व्यवसायिक स्थिति अच्छी रहेगी। भावनाओं में बहने के बजाय पहले उन्हें समझने का प्रयास करें। कठिन समय में साथ देने वाले संबंधों का सम्मान करें। लोगों के लिए पिता तुल्य भूमिका निभाएंगे। नई शुरुआतों का योग बनेगा। आज के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करे व काली वस्तु का दान करे।

वृष राशि (1-7 मई)-

इस सप्ताह आपके मन और मस्तिक की स्थिति अच्छी रहेगी, नौकरी पेशे लोगो की भी स्थिति भी अच्छी रहेगी। आज के दिन नेत्र पीडा हो सकती हैं। लोग जीवन में प्रवेश कर सकते हैं। वे आपके निणर्यों को भी प्रभावित कर सकते हैं। रचनात्मक अवसर को अनदेखा न करें, वह फायदेमंद साबित हो सकता है। काम में व्यस्तता रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा पारिवारिक सदस्यों का एक साथ कुछ समय व्यतीत करना घर के वातावरण को खुशनुमा बनाएगा।ध्यान रखें कि आलस के वजह से आपके कुछ काम अधूरे भी रह सकते हैं। और इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। आज किसी भी व्यवसायिक साझेदार से ना उलझे। जुबान पर नियत्रंण रखे, आज माँ दुर्गा की पूजा करे व हरी वस्तु का दान करे।

मिथुन राशि (1-7 मई)-

यह समय दूसरों की गतिविधियों को नजरअंदाज करके खुद पर ध्यान देने का है। हालांकि आपकी तरक्की की वजह से कुछ लोगों में जलन और गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं। इस सप्ताह कोर्ट कचहरी के कार्य करने से बचे। किसी भी प्रकार का कलह ना करे। प्रेम का साथ मिलेगा, आपके व्यापार की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। शुभ कार्यो में ज्यादा खर्च होगा। नई चीजों का स्वागत करें। यह दृष्टिकोण नए मित्रों व अनुभवों से जीवन को समृद्ध करेगा। यात्रा का योग बनेगा। बड़ी योजनाएं न बनाएं, वे परिवर्तित हो सकती हैं। धनु राशि के व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप गणेश जी को प्रणाम कर हरी वस्तु अपने पास रखे। 

कर्क राशि (1-7 मई)-

इस सप्ताह परिस्थितियां अनुकूल होंगी। इसलिए दिन की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्याे की रूपरेखा बना ले। व्यवसायिक सफलता का योग बनेगा। प्रेम का साथ मिलेगा। जल्दबाजी में निर्णय ना ले। जीवन में तरक्की करेगे, क्रोध पर नियत्रंण रखे। कोर्ट-कचहरी के चक्कर में ना पड़े। नवीन मार्ग प्रशस्त होगे।परिवार, मित्रों व सहकर्मियों के प्रति सहृदय रहेंगे। दृष्टिकोण, प्राथमिकताओं व परिस्थितियों में परिवर्तन आएगा। आपकी ऊर्जा अन्य लोगों को प्रेरित करेगी। साहसी बनें व अपने सत्य को स्वीकार करें।  शिव जी को प्रणाम करके काली वस्तु का दान करे।

सिंह राशि (1-7 मई)-

आपका जरा सा भी क्रोध आपके बनते हुए कामों को बिगाड़ सकता है। समय अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। अनजान व्यक्तियों से कोई भी संपर्क ना रखें। इस सप्ताह शत्रु परेशान करने की कोशिश करेगे। संतान एंव प्रेम की स्थिति समान्य रहेगी, जीवनसाधी से कलह ना करे। यात्रा में कष्ट मिल सकता हैं।सप्ताहांत में सुखद घटनाक्रम घटित होगा। निजी व पेशेवर मामलों में सहज रवैया मदद करेगा। परिवार, मित्रों संग अच्छा समय बिताएंगे। अहम परिवर्तनों के लिए तैयार रहें। किसी विवाद में समझौते की स्थिति बनेगी। सूर्य भगवान को जल अर्पित करे व पीली वस्तु पास रखे। 

कन्या राशि (1-7 मई)-

सप्ताह के शुरूआत में आपकी स्थिति में सुधार होगा, स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा, लेकिन क्रोध बढ़ा रहेगा, अविवाहित लोगो का विवाह होगा, आय के नवीन मार्ग प्रशस्त होंगे, प्रेम का भरपूर साथ मिलेगा, सप्ताह की शुरूआत में चोट लग सकता हैं। किसी भी बात से आहत होने के बजाय धैर्यवान रहें, कुछ ही समय में परिस्थितियां स्वत: सकारात्मक रूप में परिवर्तित होंगी। कार्यस्थल पर सफलता से यात्रा का अवसर बनेगा। पेशेवर जीवन में परिवर्तन हो सकते हैं।आप शनि देव को प्रणाम करे और  अपने पास काली वस्तु रखे।

तुला राशि (1-7 मई)-

इस सप्ताह आपको जीवनसाभी का प्यार मिलेगा। और अविवाहितो का विवाह भी तय होगा। इस सप्ताह  पूंजी पर निवेश ना करे।  व्यवसाय की स्थिति सही रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दे, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, वाहन चलाते समय सावधानी करतें सप्ताह के अंत में यात्रा से लाभ मिलेगा। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे, आपका रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आप धार्मिक बने र हेगें, आप बजरंग बली की पूजा करे और लाल वस्तु का दान करे।

वृश्चिक राशि (1-7 मई)-

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। विवाहेत्तर संबंध आपके जीवन में जहर घोल सकते हैं। इनसे दूर ही रहे तो अच्छा है।आज किसी प्रकार के चोट को अनदेखा ना करे। इस सप्ताह आपकी मानसिक स्थिति पहले से काफी बेहतर रहेगा। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार आयेगा। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय हैं, सप्ताह में शत्रुओं पर भारी पड़ेगे। जीवनसाथी का प्यार मिलेगा। सप्ताह के अंत में चोट लग सकती हैं। काली माँ की आराधना करे व हरी वस्तु का दान करे।

धनु राशि (1-7 मई)-

आज सप्ताह स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भौतिक सुख-सुविधा में भी वृद्धि होगी। सप्ताह में किसी भी रिश्ते की अनदेखी ना करे।घर का वातावरण मंगलमय रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से जल्द ही विवाह में परिणित होने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह की स्थिति में निरंतर सुधार होगा, बच्चो की सेहत पर ध्यान दे, और महत्वपूर्ण निर्णय ले। अभी रोककर रखे, भावनाओं पर काबू रखे। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय में तरक्की होगी। शत्रु भी मित्र बनने का प्रयास करेगें। सप्ताह के अन्त में जीवनसाथी का सनिध्य मिलेगा। आज आप बजरंग बली की आराधना करे। और लाल चीजे अपने पास रखे।

मकर राशि (1-7 मई)-

इस सप्ताह आपकी आय में तरक्की होगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा, प्रेम एवं संतान की स्थिति अच्छी बनेगी, सप्ताह की शुरूआत में घरेलु कलेश ना करे। माँ के स्वास्थ्य पर ध्यान दे, भोतिक सुख सनम्पदा की खरीदारी ना करे। सप्ताह के मध्य में भावनाओं में बहकर कोई निर्णय ना ले, विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। सप्तहा के अंत में रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। माँ काली की आराधना करे और किसी को लाल वस्तु का दान दे।

कुभ राशि (1-7 मई)-

इस सप्ताह आप शुभता के प्रतीक बने रहेगे, सावास्थ्य की स्थिति अ्च्छी रहेगी, व्यापार में तरक्की करेगें। सप्ताह की शउरूआत में घोर पराक्रमी बने रहेंगे, आप द्वारा किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा, व्वसायिक दृष्टिकोण  में आपके लिए अच्छा समय लेकिन किसी गलत व्यक्ति के साथ ना जुड़े, सप्ताह  के बीच में भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी। आप तरक्की करेगे। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। गणेश जी की पूजा करे और हरे रंग की वस्तु का दान करे।

मीन राशि (1-7 मई)-

इस सप्ताह आप जीवन में तरक्की करेगे। लेकिन ख्याल रखें, कि कोई शत्रु बहुत करीबी ना बन जाये, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन में शुभता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। और आपका व्यापार भी अच्छा रहेगा। सप्ताह की शुरूआत में किसी से कटु भाषा में ना बोले, आपनो का साथ मिलेगा, सप्ताह के अंत में भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, लेकिन गृह कलह से बचे, सूर्य को जल अर्पित करें और हरी वस्तु का दान करे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles