Tuesday, March 28, 2023
Delhi
haze
28.1 ° C
28.1 °
28.1 °
34 %
4.1kmh
40 %
Tue
32 °
Wed
34 °
Thu
34 °
Fri
27 °
Sat
31 °

Oscars 2023 : ऑस्कर के गिफ्ट बैग में ऐसा क्या होता हैं, जिसकी कीमत 1 करोड़ रूपए ये भी ज्यादा होती हैं

Oscars 2023 Gift Bag / Oscars 2023 Awards / Oscars 2023 Awards Winner / इस बार का ऑस्कर अवार्ड (Oscars 2023 Awards) भारत के लिए काफी खास रहा हैं। बता दे कि इस बार के ऑस्कर अवार्ड में भारत ने एक नहीं दो-दो ऑस्कर जीता हैं। लेकिन क्या आपका पता हैं कि ऑस्कर अवॉर्ड के लिए नॉमीनेट कैंंडिडेट्स ने यदि ऑस्कर अवार्ड नहीं जीता हैं। तो भी उन्हें अवार्ड की जगह गिफ्ट बैग दिया जाता हैं। जिसकी कीमत 1 करोड़ से ज्यादा बताई जाती हैं। आखिर इस गिफ्ट बैंग में  होता क्या हैं। 

Oscars 2023 Gift Bag-

ऑस्कर नॉमीनेटेड कैंडिडेट्स को ऑस्कर गिफ्ट बैग लॉस एंजलिस की मार्केटिंग कंपनी डिस्टिंक्टव असेट अपनी तरफ से बांटती हैं। हर साल ऑस्कर्स में नॉमिनेशन पाने वाले कैंडिडेट्स को गिफ्ट बैग दिए जाने की शुरूआत 2002 से की गई थी। इस गिफ्ट बैंग में 60 तरह के आइटम्स होते हैं। जिसमें ब्यूटी प्रोडेक्ट्स, लग्जरी लाइफस्टाइल आइटम्स व लग्जरी वैकेशन का पास मिलता हैं। लग्जरी वैकेशन पास के जरिए ऑस्ट्रेलिया के क्विसलैंड व इटेलियन लाइट हाउस में 8 लोगो को रहने का मौका मिलता हैं। 

इसके अलावा इसे पाने वाले कैंडिडेट्स को अपने घर के इंटीरियर को बदलने का मौका भी मिलता हैं। इसके लिए वो गिफ्ट के तौर पर 25 हजार डॉलर तक की राशि का प्रयोग किया जाता हैं। रिपोर्ट्स कि माने तो इस बार के गिफ्ट बैग की कीमत 1 करोड़ रूपए से अधिक बताई जा रही हैं। 

इस गिफ्ट बैग में 50 फीसदी तक प्रोडक्ट्स ऐसी कंपनी के होते हैं जिनकी मालिक या तो महिलाएं होती हैं। या फिर अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े हुए लोग। इसके अलावा दिग्गज कंपनी Miage के स्किनकेयर प्रोडक्ट, पेटा की तरफ से ट्रैवल पिलो समेत कई चीजे प्रदान किए जाते हैं। इसके अलावा फूड कंपनी थिन्स की तरफ से भी गिफ्ट व जापानी कंपनी की तरफ से जैपेनीज मिल्क ब्रेड भी दी जाती हैं। 

इसके अलावा कई तरह के ऑफर्स, किताबे, स्कार्फ व इत्र भी शामिल होते हैं। इसके अलावा ऑस्कर वीक में इसे पाने वाले लोगो को लॉस एंजिलिस के लक्स बुलेवार्ड होटल में गिफ्टिंग सूट में आमंत्रित किया गया हैं। यहाँ पर दुनिया के कई दिग्गज ब्रैंड इनका स्वागत करते हैं। व अपने प्रोडक्ट्स गिफ्ट्स करते हैं। 

किसे मिलता ऑस्कर गिफ्ट बैग -

ऑस्कर गिफ्ट बैग प्रोग्राम को होस्ट करने वाले व प्रीमियम कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाले कैंडिटडेट्स को ये गिफ्ट मिलता हैं। प्रीमियम कैटेगरी में बेस्ट डायरेक्टर, एक्ट्रेस, एक्टर, सपोर्टिंग एक्टर व सपोर्टिंग एक्ट्रेस को भी शामिल किया जाता हैं। जाने तो इसे पाने वाला कैंडिडेट्स इसे लेने से इंकार कर सकता हैं। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles