Friday, December 1, 2023
Delhi
mist
17.1 ° C
17.1 °
17.1 °
88 %
1.5kmh
40 %
Thu
21 °
Fri
26 °
Sat
26 °
Sun
26 °
Mon
26 °

Sawan Ka Somwar; कब से शुरू होगा सावन का सोमवार व सम्पूर्ण पूजा विधि

Sawan Ka Somwar; सावन का पावन महीना शुरू होने जा रहा हैं, हर साल भगवान शंकर व माता पार्वती के भक्तो को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता हैं। हर साल गुरू पूर्णिमा के बाद सावन का महीना शुरू हो जाता हैं। और भक्त अपने इष्ट भगवान शिव को खुश करने की तैयारी शुरू कर देते हैं।

Sawan Ka Somwar कब से शुरू हैं-

Sawan Ka Somwar का पावन महीना शिव भक्तो के लिए बहुत ही खास रहता हैं, अषाढ़ के बाद सावन का पावन महीना शुरू होता हैं। कहा जाता  हैं आषाढ़ का महीना गुरूओ को समर्पित रहता हैं। इस बार 24 जुलाई को गुरू पूर्णिमा मनायी जायेगी। तथा इसके बाद 25 जुलाई यानि शनिवार के दिन से सावन का पावन महीना शुरू हो जायेगा। 

तथा 26 जुलाई को सावन का पहला सोमवार पड़ेगा और 16 अगस्त तक रहेगा। यह महीना बहुत ही पावन महीना होता हैं। इस महीने में भक्त भगवान शंकर की और माता पार्वती की पूजा पूरे विधि-विधान से करते हैं। तथा व्रत उनके लिए व्रत भी रखते हैं।

Sawan Ka Somwar कब-कब पड़ रहा हैं-

इस बार सावन का पहला सोमवार 26 जुलाई को 

दूसरा सावन का सोमवार 2 अगस्त को

तीसरा सावन का सोमवार 9 अगस्त को 

चौथा सावन का सोमवार 16 अगस्त को पड़ रहा हैं।

सावन के सोमवार की पूजा विधि-

सावन महीना भगवान शंकर को समर्पित होता हैं। इस दिन भक्त भगवान शिव के लिए उपवास रखते हैं, भगवान शंकर को जल, बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, दूध व चंदन लगाते हैं तथा इसके साथ-साथ भगवान शंकर को फल आदि समर्पित करते हैं। 

वैसे तो भगवान शिव बड़े भोले हैं, उनकी सच्चे मन से प्रार्थना करने पर वो अपने भक्तो की सारी मनोकामना पूरी कर देते हैं।

Sawan Ka Somwar; ऐसी ही खबरे और देश व विदेश से जुड़ी जानकारी पाने के लिए हमारे साइट जागरूक हिन्दुस्तान से जुड़े तथा हमारे फेसबुक और ट्वीटर अंकाउड को फालो करके हमारे नये आर्टिकल्स की नोटिफिकेशन पाये।


Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

3,650FansLike
8,596FollowersFollow

Latest Articles