Kalpana Soren Biography in Hindi/ Hemant Soren's Wife Kalpana Soren/ Jharkhand New CM/ झारखंड के सीएम पद से हेमंत सारेन की गद्दी चली जाने के बाद से झारखंड में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के सीएम बनने की अटकले तेज हो रही हैं। जानिए कौन हैं कल्पना सोरेन
Kalpana Soren Biography in Hindi-
झारखंड सीएम (Jharkhand CM) हेमंत सोरेन ने झारखंड खनन पट्टा आवंटन मामले में भ्रष्टाचार के सीएम पद से इस्तीफा दे देने के बाद से उनकी पत्नी का नाम सीएम पद के उम्मीदवार के रूप में सामने आया हैं। जिनका नाम कल्पना सोरेन हैं, हेमंत सोरेन की शादी 7 फरवरी 2006 को कल्पना सोरेन (Hemant Soren Wife) के साथ हुई थी। दोनों की शादी अरेजेंड थी। कल्पना ओडिशा के मयूरभंज की रहने वाली हैं।
कल्पना सोरेन ने राजनीति में अभी तक कदम नहीं रखा हैं। लेकिन बच्चों और महिलाओं से जुड़े सोशल प्रोग्राम में वो बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती हैं। कल्पना रांची में प्ले स्कूल चलाती हैं।
हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना बिजनेस वूमेन हैं-
कल्पना सोरेन का जन्म 1976 में झारखंड की राजधानी रांची में हुआ था, हालांकि उनका परिवार ओडिशा के मयूरभंज में ही रहता है। कल्पना बिजनेस एक्टिविटीज में भी शामिल हैं। भविष्य में राजनीति में शामिल होने के सवाल पर कल्पना सोरेन ने कहा था कि वो फिलहाल अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रही हैं, और इसी में खुश हैं। हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन के दो बेटे हैं।
जानिए क्यो कल्पना का नाम सीएम पद के लिए सबसे आगे-
आपको बता दे कि हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन के सीएम बनने के रास्ते में उनका खराब स्वास्थ्य हैं। तो वहीं भाई वसंत की विधायकी पर भी खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन नाम ही सीएम पद के उम्मीदवार के लिए सबसे आगे आ रहा हैं।