Mohammed Zubair जो कि Alt News के Co-Founder हैं। दिल्ली पुलिस ने उसे कल रात गिरफ्तार कर लिया हैं। आपको बता दे कि मोहम्मद जुबैर नुपुर शर्मा केस से सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बने रहे हैं। और इनके टवीट्स की वजह से इन्हे कई बार गिरफ्तार करने की माँग उठी हैं।
Mohammed Zubair (मोहम्मद जुबैर) कौन हैं-
जबसे मोहम्मद जुबैर की Delhi Police द्वारा गिरफ्तारी हुई हैं। तबसे लोगो के मन में एक ही सवाल हैं कि "who is Mohammed Zubair ?" आपको पता दे कि मोहम्मद जुबैर आल्ट न्यूज के को-फाउंडर हैं। इन्होने 2017 में मुहम्मद जुबैर ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे प्रतीक सिन्हा के साथ फैक्ट चेक Alt News की वेबसाइट बनाई थी।
मोहम्मद जुबैर ने नुपुर शर्मा का बयान किया पोस्ट-
मोहम्मद जुबैर ने ही Nupur Sharma (नुपुर शर्मा) के विवादित बयान पर ट्वीट किया था। कहा जाता हैं जिसके बाद पूरे भारत व अन्य देशो में नुपुर शर्मा के बयान की निन्दा करते हुए। उन्हें सजा देने की मांग की गयी थी। उस समय भी जो लोग नुपुर शर्मा को सपोर्ट कर रहे थे। वो लोग Mohammed Zubiar को अरेस्ट करने की लगातार मांग उठा रहे थे।
Alt News Co-Founder Muhammed Zubair क्यो हुए गिरफ्तार-
आखिर मोहम्मद जुबैर ने ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। और सुप्रीम कोर्ट ने एक दिन के लिए रिमांड पर भेज दिया। आल्ट न्यून के को-फाउंडर मोहम्मद जुबैर पर धार्मिक भावनाओ को भड़काने का आरोप लगा हैं। एक शख्स द्वारा दिल्ली पुलिस को टैग करने कर मोहम्मद जुबैर की शिकायत करने के बाद मामला आगे बढ़ा।
Delhi Police दिल्ली पुलिस द्वारा भगवान शरण की शिकायत का जिक्र करते हुए बताया हैं कि"27 मई को, मैंने ट्विटर पर देखा कि मोहम्मद जुबैर द्वारा राष्ट्रीय हिंदू शेर सेना के राष्ट्रीय संरक्षक बजरंग मुनि के खिलाफ 'हेटमॉन्गर' जैसे अपमानजनक शब्दों का प्रयोग किया गया हैं। इसके अलावा जुबैर ने हिंदू यति नरसिंहानंद और स्वामी आनंद स्वरूप का भी अपमान किया था।"
तथा शिकायतकर्ता ने कहा कि“जुबैर ने जानबूझकर समाज में नफरत फैलाने और मुसलमानों को भड़काने तथा हिंदू भावनाओं को साजिश के तहत आहत करने की कोशिश की है।उनके इस तरह के बयानों से हिन्दुओं में नाराजगी है।"
मोहम्मद जुबैर को किन धाराओ के तहत किया गया गिरफ्तार-
आल्ट न्यूज के को-फॉउंडर मोहम्मद जुबैर को भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए और 295 ए के तहत गिरफ्तार किया गया हैं।