International Peace Day/ World Peace Day/ International Peace Day Theme 2022/ आज अंतराष्ट्रीय शांति दिवस मनाया जा रहा हैं। आज ही के दिन यानि 21 सितंबर को हर साल पूरे विश्व में शांति दिवस मनाया जाता हैं।
International Peace Day क्यो मनाते हैं-
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1981 से इस दिवस की शुरुआत हुई थी। इसके बाद से पहली बार इसे साल 1982 के सितंबर माह के तीसरे मंगलवार को मनाया गया था। 1982 से लेकर साल 2001 तक अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस को सितंबर माह के तीसरे मंगलवार तक मनाया गया था। फिर इसके दो दशक बाद 2001 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने एक राय से इस दिन को अंहिसा और युद्धविराम की घोषणा की गयी। 2013 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने इसे शांति शिक्षा के लिए समर्पित किया था।
अंतराष्ट्रीय शांति दिवस (World Peace Day) का उद्देश्य-
विश्व शांति दिवस का उद्देश्य हिंसा से संबंधित मुद्दों पर शिक्षा के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाना और लोगों से एकजुट और शांतिपूर्ण तरीके से एक साथ रहने का आग्रह करना है। इसके साथ-साथ मानवता को बनाए रखने के लिए सभी आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर शांति व्यवस्था के निर्माण में योगदान करना भी हैं।
World Peace Day Theme 2022-
इस बार अंतराष्ट्रीय शांति दिवस का थीम (International Peace Day Theme 2022) ‘End racism, Build peace’ इसका मतलब हैं, विश्व से यानी जातिवाद को खत्म करें, शांति को प्रोत्साहित करें। संयुक्त राष्ट्र संघ का मानना हैं कि विश्व में हिंसा की जगह ऐसे समाज का निर्माण करना चाहिए। जिसमें लोग फले-फूले व आगे बढ़े।