Rohit Ranjan Anchor/ रोहित रंजन जोकि ZEE News के एंकर हैं, उन्होने जबसे राहुल गाँधी के खिलाफ आंतकवादियों को बच्चे कहने की झूठी खबर फैलाई हैं। तबसे वो लगातार सुर्खियो का हिस्सा बने रहे हैं। सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस व यूपी पुलिस के बीच उनको गिरफ्तार करने के लिए होड़ मच गयी।
ZEE News Anchor Rohit Ranjan-
ZEE News के एंकर रोहित रंजन के खिलाफ छत्तीसगढ़़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गयी थी। जिसके चलते रोहित रंजन को गिरफ्तार करने सुबह छत्तीसगढ़ पुलिस पहुँच गयी। जिसके बाद रोहित रंजन ने ट्वीटर (@irohitr) पर सुबह 6 बजे के करीब यूपी पुलिस व लोकल पुलिस से हेल्प मांगी और कहा कि बिना यूपी पुलिस के इजाजत के कैसे छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार कर सकती हैं।
जिसके बाद से यूपी पुलिस व छत्तीसगढ़ पुलिस में टकराव हो गया। बाद में रोहित रंजन को नोएडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
क्यो हुई Rohit Ranjan की गिरफ्तारी-
कांग्रेस द्वारा रोहित रंजन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गयी थी कि रोहित ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी के खिलाफ झूठी खबर फैलाई हैं। आपको बता दे जी न्यूज के एंकर रोहित रंजन द्वारा उदयपुर की घटना को राहुल गाँधी के संसदीय कार्यलय में हुई तोड़फोड़ के बयान को जोड़ दिया गया। जिसके बाद से ये न्यूज सोशल मीडिया व हर जगह वायरल हो गयी।
जिसके बाद काग्रेंस द्वारा रियल क्लिप चलाया गया। जिसमें ये बताया गया कि राहुल गाँधी ने बच्चो वाली बात अपने संसदीय क्षेत्र में हुए उनके ऑफिस के तोड़फोड पर कहा था। जिन लोगो ने उनके ऑफिस में तोड़फोड़ की थी।इस घटना को उन्होने बच्चे हैं, मैं उन्हें माफ करता हूँ कहकर संबोधन किया हैं।
जिसके बाद मामले ने तुल पकड़ लिया और जी न्यूज द्वारा इस खबर के लिए सार्ववजनिक तौर पर माफी भी माँँगी गयी और अपने चैनल से सामग्री वापस ले ली। जिसके बाद पार्टी ने पूर्व सूचना और प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन राठौर पर अपने ट्विटर टाइमलाइन से छेड़छाड़ किए गए वीडियो को नहीं हटाने के लिए भी कड़ी फटकार भी लगाई थी।